darsh news

12 घंटे में कुत्ता ने 60 आदमी को पहुंचाया अस्पताल, तीन दिनों से नहीं है...

kutta ne kata

पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण से चौंकाने वाला एक मामला सामने आया है जहां महज 12 घंटे के अंदर 60 लोग अस्पताल पहुंच गए। स्थिति यह हो गई है कि अस्पताल में दावा की कमी हो गई जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना बगहा की है जहां एक पागल कुत्ते ने जम कर उत्पात मचाया और करीब 60 लोगों को काट लिया जिसके बाद पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल हो गया। 

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि सुबह के समय एक पागल कुत्ता पहले अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में घुसा और वहां करीब 10 लोगों को काट लिया। अस्पताल के कर्मी और मरीजों के परिजन ने किसी तरह से कुत्ते को भगाया जिसके बाद उसने बाजार में इधर उधर दौड़ना शुरू किया और जो भी सामने आये उन्हें काट लिया। घायलों का कहना है कि कुत्ता पीछे से अचानक हमला कर रहा था जिससे लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिल रहा था।

यह भी पढ़ें   -    T-20 विश्वकप में भारत के लिए निर्णायक मैच वेस्टइंडीज के साथ, टॉस जीत कर...

बाजार में पागल कुत्ते के द्वारा लोगों को काटे जाने की खबर के बाद भगदड़ जैसी स्थिति हो गई और लोग अपने घरों की तरफ भागने लगे। कुत्ते काटे जाने के बाद लोग अनुमंडलीय अस्पताल का रुख करने लगे लेकिन अस्पताल में पिछले तीन दिनों से एंटी रैबीज का इंजेक्शन ही उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार तो कर दिया लेकिन इंजेक्शन के लिए दवा बाहर के दुकानों से खरीदना पड़ा। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि चार दिन पहले आये १२० इंजेक्शन खत्म हो गए और नई खेप की मांग जिला मुख्यालय से की गई है। लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें   -    ईरान और अमेरिका-इजरायल जंग के बीच PM मोदी ने बुलाई CCS की बैठक, बनाये जायेंगे...


Scan and join

darsh news whats app qr