darsh news

लल्लू मुखिया का खास करीबी गिरफ्तार, अकेले मोकामा में दर्ज हैं...

lallu mukhiya ka karibi girftar

पटना: पटना के मोकामा थाना की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए इलाके के कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध हत्या, लूट समेत करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं जिसकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। कुख्यात की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है वहीं उसका अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार कुख्यात लल्लू मुखिया का करीबी है।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ-1 आनंद कुमार सिंह ने बताया कि रंगदारी और हत्या की धमकी से जुड़े एक मामले की छानबीन के दौरान बीती रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात राजीव गोप को उसके घर से गिरफ्तार किया है। राजीव गोप के विरुद्ध मोकामा थाना में 22 विभिन्न मामले दर्ज हैं जबकि आसपास के अन्य थानों से भी उसके विरुद्ध दर्ज मामलों की जानकारी मांगी गई है।

यह भी पढ़ें     -      NEET Student Case: सब के सब मिले हुए हैं, मुझे न्याय चाहिए, DGP से मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने कहा 'मुझे कौन दिलाएगा न्याय..'

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह लल्लू मुखिया का खास सहयोगी है और उसके ठेकेदारी के कामों में कई तरह से सहयोग करता है। फ़िलहाल पुलिस ने उसके विरुद्ध दर्ज सभी मामलों की भी पड़ताल शुरू कर दी है वहीं गिरफ्तार अपराधी को फ़िलहाल जेल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें     -      पुलिस परिजनों को ही बना रही है गुनाहगार! सचिवालय थाना में SIT के पूछताछ के बाद भाई ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप...

पटना से कृष्णदेव की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr