darsh news

जितना NDA ने किया लालू जी जीवन भर में नहीं कर सकते, डेहरी में विपक्ष पर बरसे अमित शाह तो अपने नेताओं को कहा...

गृह मंत्री अमित शाह ने रोहतास के डेहरी में स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जम कर निशाना साधा और बिहार में एक बार फिर NDA सरकार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा 'नीतीश-मोदी ही बिहार को....

Lalu ji cannot do in his entire life what NDA did
जितना NDA ने किया लालू जी जीवन भर में नहीं कर सकते, डेहरी में विपक्ष पर बरसे अमित शाह तो अपने नेताओं- फोटो : Darsh News

रोहतास: गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरा पर हैं। अपने बिहार दौरा के पहले चरण में गृह मंत्री रोहतास के डेहरी पहुंचे जहां वे मगध और शाहाबाद के 10 जिलों के नेताओं के साथ बैठक किया। बैठक में अमित शाह ने स्थानीय स्थितियों पर चर्चा की साथ ही नेताओं को चुनावी टिप्स भी दी। इस दौरान उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्टियों में चुनाव नेता जीतते हैं और हमारी पार्टी में चुनाव कार्यकर्ता जीतते हैं। भाजपा एकमात्र पार्टी है जहां नीचे लेवल के कार्यकर्ता ही वरीय नेता बनते हैं, मैं खुद एक बूथ का अध्यक्ष था और मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बना। आज हमने बिहार में एक बार फिर से NDA सरकार बनाने के लिए संकल्प लेने हेतु 10 जिलों के चयनित कार्यकर्ताओं को यहां बुलाया है। हम यहां जितनी मजबूती से संकल्प लेंगे उतनी ही भाजपा और NDA मजबूत होगा। NDA जितना मजबूत होगा बिहार उतना ही खुशहाल और समृद्ध होगा। 

बिहार की खुशहाली और समृद्धि का रास्ता और विकास के विकास का रास्ता NDA सरकार से ही संभव है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष हमला भी किया और कहा कि लालू-राबड़ी-तेजस्वी बिहार को कभी समृद्ध कर सकते हैं क्या? बिहार के लोगों ने उन्हें 20 वर्ष का मौका दिया लेकिन उन्होंने फिरौती, हत्याओं का राज चलाया। आज बिहार के युवा को आगे बढना है, विकास के रास्ते पर बिहार को ले जाना है तो इसके लिए एक ही रास्ता है फिर एक बार मजबूत NDA की सरकार बनाना। कल मोदी जी के जन्मदिन था, वह विश्व में एकमात्र नेता हैं जो लगातार 24 वर्षों तक राज्य और देश के मुखिया के रूप में काम किया है। मैं इस बात का गवाह हूं कि उन्होंने इस 24 वर्षों में एक भी छुट्टी नहीं ली। कुछ नेता हैं जो 6 महीने के अंदर ही विदेश न जाए तो उन्हें रात में नींद नहीं आती है। 

यह भी पढ़ें    -    राहुल की यात्रा के बाद बिहार में फिर होगा कांग्रेस नेताओं का महाजुटान, राहुल-खड़गे के साथ ही जुटेंगे देश भर के...

मोदी जी ने सबसे पहले देश को रखा, फिर पार्टी को रखा, फिर कार्यकर्ता को रखा और अपने और अपने परिवार के लिए कुछ नहीं सोचा। आज हम सबको एक बात तय करना पड़ेगा कि आने वाले चुनाव में इस क्षेत्र की 80 प्रतिशत से अधिक सीटें भाजपा और सहयोगी दलों को देना है। आप सोच सकते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा? मोदी जी ने मंदिर का शिलान्यास भी किया और प्राण प्रतिष्ठा कर जय श्री राम किया। धारा 370 हटाया, ट्रिपल तलाक हटाया, सीएए कानून लाये, चांद के दक्षिण ध्रुव पर यान भेज कर उसका नाम शिव शक्ति पॉइंट रखा, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर कर पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकवादियों की धज्जियाँ उड़ाई। भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से चौथे नंबर पर पहुंची और यहां पर माता सीता का मंदिर भी बनने जा रहा है। यहां भी ढेर सारी महिलाएं भी बैठी हैं, सभी के लिए जीएसटी कम कर माताओं बहनों की रसोई का 20 प्रतिशत खर्च कम कर दिया। सबसे अधिक फायदा अगर कहीं के गरीबों को मिला तो सबसे अधिक फायदा बिहार को मिला है। 

आज करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन, नल से जल, आयुष्मान योजना, शौचालय, गैस पहुंचा। विपक्ष के लोग झूठा भ्रम फैलाते हैं। अभी राहुल गांधी यात्रा कर के गए, उनकी यात्रा का विषय अच्छी शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, 24 घंटे बिजली, हर गाँव हर टोले में सड़क पहुंचाना नहीं था बल्कि यात्रा का विषय था बांग्लादेश के घुसपैठियों को बचाने का विषय था। इतने लोग यहां हैं आपलोगों का वोट कटा है क्या, तो किसका कटा? राहुल गांधी की यात्रा घुसपैठिया बचाओ यात्रा थी। मैं राहुल गांधी और लालू यादव से पूछने आया हूं कि बिहार की जनता पूछ रही है कि घुसपैठियों को वोट का अधिकार होना चाहिए क्या? घुसपैठियों को मुफ्त राशन, नौकरी, घर, पांच लाख रूपये तक का इलाज मिलना चाहिए क्या? हमारे युवाओं की जगह वोट बैंक के घुसपैठियों को नौकरी देने का काम राहुल गांधी और कंपनी कर रहे हैं। हमारा दायित्व है कि हर घर जा कर लोगों को बताएं कि इनकी सरकार बनी तो हर गली में घुसपैठिये होंगे। ये लोग झूठे नैरेटिव फ़ैलाने में एक्सपर्ट हैं। 

यह भी पढ़ें    -    खगड़िया में हेलिकॉप्टर से उड़ने हेलीपैड पहुंचे थे तेजस्वी लेकिन बुलाना पड़ा ट्रैक्टर, इस बीच एक और...

ये कहते थे कि हम आरक्षण समाप्त कर देंगे, अब तक गया क्या? अब तक छोडिये, जब तक भाजपा का एक भी सांसद संसद में रहेगा हम आरक्षण नहीं जाने देंगे। मोदी जी ने बिहार के लिए ढेर सारा काम किया है। बिहार को मोदी जी ने सड़क, हाईस्पीड ट्रेन, गयाजी विष्णुपद कॉरिडोर, बिजली घर समेत कई सौगातें दी है। अभी कुछ दिन पहले मैं देख रहा था लालू जी ने मोदीजी से पूछा था कि बिहार को क्या दिया तो मैं जवाब देता हूं आप NDA सरकार का बजट उठा कर देख लीजिये क्या मिला। 2004 से 2014 तक लालू जी जब केंद्र में मंत्री थे तब दो लाख 80 हजार करोड़ रूपये मिले थे और 2014 के बाद से अब तक 9 लाख 85 हजार करोड़ रुपया मोदी जी ने दिया है। अभी नीतीश कुमार की NDA सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री की, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1100 किया, आशा वर्कर का मानदेय, रसोइया, आंगनबाड़ी का मानदेय बढ़ाया और इंटर्नशिप के तहत युवाओं को 6 हजार रूपये हम भेजने वाले हैं। NDA सरकार ने जितना काम किया उतना काम लालू जी जीवन भर मुख्यमंत्री रह कर भी नहीं कर सकते हैं। 

हमने तो बता दिया कि क्या किया अब इन्होने जो किया वह बता देता हूं। उन लोगों ने चारा घोटाला किया, लैंड फॉर जॉब स्कैम किया, रेलवे होटल की जमीन में घोटाला किया, अलकतरा घोटाला किया, बाढ़ का घोटाला किया, बेनामी संपत्ति अर्जित किये और कई बार जेल गए और हाथी पर बैठ कर जेल से बाहर आते हैं। जिनके ऊपर इतने भ्रष्टाचार के आरोप हों वह बिहार का भला कर सकता है क्या? एक ओर कांग्रेस और राजद के भ्रष्टाचार का बड़ा लिस्ट है तो दूसरी तरफ मोदी जी के विकास का काम है, 24 सालों में उनके ऊपर एक भी आरोप नहीं लगा। बिहार के भविष्य को मोदी जी के साथ जोड़ दीजिये और बिहार पूर्ण विकसित राज्य बनेगा। पूर्ण विकसित बिहार के बगैर पूर्ण विकसित भारत नहीं बन सकता है। गृह मंत्री ने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं है यह चुनाव दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाने का चुनाव है। नीतीश और मोदी जी की सरकार ने बिहार की जनता के लिए जो कुछ किया है वह लेकर घर घर जायेंगे और दुबारा NDA सरकार बनाने के लिए वोट करवाएंगे।

यह भी पढ़ें    -    धार्मिक न्यास समागम का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, दोनों डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद


Scan and join

darsh news whats app qr