भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला आज यानी कि, 12 फरवरी को खेला जायेगा. मालूम हो कि, टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इसके अलावा रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अहमदाबाद में प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है. इंग्लैंड टीम भी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. खबर की माने तो, टीम इंडिया ऋषभ पंत को मौका दे सकती है. अगर पंत को मौका मिला तो केएल राहुल को ब्रेक दिया जा सकता है.