लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ पूर्वी चंपारण के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का नाम, दुनियांभर में रचा इतिहास...
पूर्वी चंपारण के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने इतिहास रच दिया है। उनका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, जिससे वे दुनिया के पहले सैंड आर्टिस्ट बन गए हैं।

Motihari : बिहार पूर्वी चंपारण के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने इतिहास रच दिया है। उनका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, जिससे वे दुनिया के पहले सैंड आर्टिस्ट बन गए हैं। मधुरेंद्र महज 31 वर्ष की उम्र में इस उपलब्धि को हासिल कर पूरे भारत और बिहार को गौरवान्वित किया है।बता दे कि उन्हें यह सम्मान ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में आयोजित समारोह के दौरान दिया गया, जहां लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश डी. सकुंडे और यूरोपीय संघ के प्रमुख डॉ. इवान गैसीना ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और मैडल पहनाकर सम्मानित किया।
मधुरेंद्र ने लगभग 5000 से अधिक अपनी बेमिसाल कलात्मक रचनाओं के नये-नये तकनिकों के माध्यम से समाज को सकारात्मक सन्देश देने का रिकॉर्ड बनाया है, जिससे वे ग्लोबल आर्टिस्टो की सूची में पहला भारतीय कलाकार बन गए हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें देश और दुनिया भर से बधाईयां मिल रही हैं, जिसमें भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री रामदास बंडु आठवले भी शामिल हैं।
मोतिहारी से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट