darsh news

सावधान! पटना की सड़क पर जेवर पहन कर निकले आप तो फिर जिम्मेवारी आपकी अपनी..., लोगों ने किया...

mahila se chhintai

पटना: बिहार में एक तरफ सरकार और पुलिस अपराध नियंत्रण और कड़ी कार्रवाई लगातार दावा करती है लेकिन बावजूद इसके अपराधियों का मनोबल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खास कर राजधानी पटना जैसे शहरों में भी अपराधी बेख़ौफ़ हो कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं और निकल जाते हैं जो पुलिसिया व्यवस्थाओं की पोल खोलने के लिए काफी है। अब लोगों में पुलिस की व्यवस्था पर संदेह होने लगा है। आपराधिक घटना का एक ताजा मामला सामने आया है राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से जहां बेख़ौफ़ अपराधी ने एक महिला से लाखों की छिनतई कर ली और आराम से भाग निकला।

घटना के बाद पीड़िता के साथ ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर जम कर बवाल काटा। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कदमकुआं थाना क्षेत्र में नाला रोड के एक कारोबारी की पत्नी से सरेआम बदमाशों ने लाखों के सोने की चेन और लॉकेट छीन ली। अपराधी छिनतई की घटना के बाद आराम से भाग निकले। इसके बाद महिला ने शोर मचाया और आसपास के लोग जमा हो गये। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया।

यह भी पढ़ें       -     देश में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना, मुख्य सचिव ने कहा...

छिनतई की घटना और सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उसे भी लोगों के आक्रोश का कोपभाजन होना पड़ा। लोगों ने राजधानी में पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल उठाये और अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। सड़क जाम कर रहे लोगों को भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा बुझा कर मौके से हटाया फिर परिचालन शुरू हो सकी। इस दौरान लोगों ने कहा कि एक तरफ सरकार और पुलिस के बड़े अधिकारी आपराधिक घटनाओं में कमी तथा कड़ी एवं त्वरित कार्रवाई का दावा करते हैं लेकिन जब राजधानी में अपराधी इस तरह से बेख़ौफ़ हो कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो फिर सरकार या पुलिस हवाहवाई दावे क्यों करती है।

यह भी पढ़ें       -     पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी को राज्यसभा भेजेगी RJD? भाई वीरेंद्र ने किया इशारा और कहा 'ओवैसी तथा मायावती..'

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr