darsh news

झारखंड, महाराष्ट्र में एनडीए की होगी शानदार जीत : मंगल

Mangal on chunav

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने दावा किया है कि झारखंड और महाराष्ट्र विधान सभाओं के चुनाव की घोषणा के साथ ही यह तय हो गया इन दोनों राज्यों में एनडीए की इस बार शानदार जीत होगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र  के विकसित भारत @ 2047 के संकल्प के साथ आज पूरा देश है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता जहां इंडी ब्लॉक के भ्रष्टाचार से त्रस्त है, वहीं महाराष्ट्र के राष्ट्रवादी मतदाता महायुति अघाड़ी के घटक दलों की खींचतान और वर्चस्ववादी प्रवृति से मुक्ति चाहती है। विकास का स्वाद चख चुकी महाराष्ट्र की जनता अघाड़ी की किसी झांसा में आने वाली नहीं है।श्री पाण्डेय ने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही वहां के मतदाताओं ने हर चुनाव की तरह भाजपा और एनडीए के पक्ष में रिकॉर्ड बनाने का मन बना लिया है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की विभाजनकारी नीतियों और देश को तोड़ने की साजिशों से झारखंड और महाराष्ट्र की जनता को सचेत रहने की जरूरत है।

Scan and join

darsh news whats app qr