darsh news

मिनटों में खाली हुआ घर, मेहसौल गांव में 35 लाख की चोरी से हड़कंप

Mehsaul village in turmoil after theft of Rs 35 lakh

सीतामढ़ी जिले के मेहसौल गांव के वार्ड संख्या 10 में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। चोरों ने रेणु देवी के घर को निशाना बनाते हुए करीब 35 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय दोनों देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब परिवार के कुछ सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे। चोरों ने बेहद चालाकी से घर के मुख्य दरवाजे पर कुंडी लगाकर परिजनों को अंदर ही बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने घर के अन्य कमरों के दरवाजे और अलमारियों को तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

यह भी पढ़ें: मुर्गा मीट का झगड़ा बना मौत का कारण, सीतामढ़ी में महिला की पीट-पीटकर हत्या

परिजनों को चोरी की जानकारी सुबह करीब 9 बजे तब हुई, जब किसी तरह उन्होंने दरवाजा खुलवाया और घर के अंदर का नजारा देखा। अलमारियां टूटी हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर के आसपास लगे संभावित रास्तों की जांच की और पड़ोसियों से पूछताछ की। साथ ही, चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: गांव का दुकानदार निकला हैवान, मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr