विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन राबड़ी आवास पर जुटे महागठबंधन के सभी विधायक, क्या होगी चर्चा...
पटना: बिहार में सोमवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है और लगातार दूसरे दिन वित्त मंत्री ने बजट भी पेश कर दिया है। विधानसभा चुनाव और नई सरकार के गठन के दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक कांग्रेस में विधायक दल का नेता नहीं चुना गया है। विधानसभा में सरकार को घेरने के लिए मुद्दों पर चर्चा के लिए मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों का जुटान राबड़ी आवास में हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान मंडल में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के आवास पर मंगलवार को महागठबंधन के सभी विधायकों का जुटान हो रहा है। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे।
तेजस्वी की अगुवाई में होने वाली महागठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए राजद समेत अन्य सभी घटक दलों के विधायक पहुंचे हैं। इस दौरान मीडिया ने जब बैठक के एजेंडे पर बात करने की कोशिश की तो विधायकों ने कहा कि अभी तो बैठक में जा ही रहे हैं। बैठक में शीर्ष नेतृव का जो भी फैसला होगा उसके अनुसार हमलोग आगे काम करेंगे। इसके साथ ही कुछ लोगों ने बताया कि बजट सत्र के दौरान सरकार को किन किन मुद्दों पर घेरना है और क्या मुद्दों पर बात करनी है इसी बात को लेकर बैठक की जा रही है।
यह भी पढ़ें - रोहिणी को पसंद नहीं आया बिहार का बजट, कहा 'जल्द ही दम तोड़ देगा झूठ का ढिंढोरा...'
बता दें कि सोमवार की शाम राजधानी पटना के चाणक्य होटल में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक की गई। बैठक में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी समेत सभी 6 विधायक और अन्य वरिष्ठ विधायक जुटे थे। हालांकि बैठक से पहले विधायकों ने एजेंडे को लेकर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया था लेकिन माना जा रहा था कि विधायक दल का नेता चुना जायेगा। करीब 4 घंटे चली बैठक के बाद भी कांग्रेस विधायक दल का नेता नहीं चुना जा सका। उम्मीद है कि आज राबड़ी आवास में आयोजित महागठबंधन की बैठक में कांग्रेस के विधायक दल के नेता का भी चयन किया जायेगा। हालांकि इस मामले में अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें - BPSC के कैलेंडर में TRE-4 गायब, 9 फरवरी से फिर शुरू होगा छात्रों का आंदोलन