darsh news

गायिका ममता भास्कर ने रोलोमो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Milan samaroh

विधानसभा चुनाव से पूर्व सभी राजनीतिक दलों के द्वारा अपनी अपनी पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर कई तरह के आयोजन किया जा रहे हैं कोई सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को अपनी पार्टी में जोड़ने का काम कर रही है तो कोई पार्टी के द्वारा किए गए कार्य का हवाला देकर अपनी पार्टी की ओर लोगों को जोड़ना चाह रहे हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पटना स्थित कैम्प कार्यालय में सासाराम की गायिका श्रीमती ममता भास्कर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद ने ममता भास्कर को पार्टी की महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने कहा कि पार्टी के प्रदेश महासचिव और सदस्यता अभियान प्रभारी प्रशान्त पंकज ने ममता भास्कर को सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर उन्होंने  रालोमो परिवार की तरफ से ममता भास्कर  को शुभकामनाएँ और बधाई दीं। इस अवसर पर रालोमो के अन्य वरिष्ठ नेता सुभाष कुशवाहा, अभिषेक रंजन, सौरभ सागर, बिनोद कुमार पप्पू, खुर्शीद अहमद, ओंकार शर्मा, आशिक आलम अशोक कुशवाहा आदि भी उपस्थित थे।


Scan and join

darsh news whats app qr