मंत्री जमा खान ने ईद उल अजहा की नमाज किया अदा, देश की सलामती की दुआ मांगी

Kaimur : पूरे देश में ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कैमूर जिले के नौघरा गांव वालों के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा किया, और साथ ही देश की सलामती की दुआ मांगी। मंत्री ज़मा ख़ान ने कहा कि, सभी मुसलमान भाई मिलकर त्योहार मनाएं, यह त्योहार आपसी भाईचारा का संदेश देता है। हमारा देश गंगा जमुनी तहज़ीब का मिसाल है। जिसमें बिहार की एक अलग पहचान रही है।
कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट