darsh news

तेज प्रताप को हलके में लेते हैं मुंहबोले मामा सुनील सिंह, CM नीतीश को लेकर भी कही बड़ी बात....

mlc sunil singh on tej-nitish

पटना: सोमवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन माहौल काफी गर्म रहा। इस दौरान बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर विपक्ष ने जम कर हंगामा किया और सदन का बायकॉट भी किया। सदन में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। इसके बाद राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई एवं राजद MLC सुनील सिंह ने मीडिया से बात की और उन्होंने तेज प्रताप प्रकरण समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में भाषण को लेकर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि सीएम नीतीश ने सदन में ऐसी ऐसी बातें बोली है जो अगर मैं दोहरा दें तो समाज शर्मसार हो जायेगा।

MLC सुनील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी उम्र के जिस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं और उनकी जो स्थिति है उसके हिसाब से वे कब क्या बोल देंगे यह कहना मुश्किल है। मुख्यमंत्री के आसपास जो लोग रहते हैं वह जान बुझ कर उनका उपयोग कर रहे हैं। सदन में वे इतनी बुजुर्ग महिला को लड़की कह संबोधित कर रहे हैं तो उन्हें खुद ही समझना चाहिए कि उन्होंने क्या बोला है। नीतीश कुमार कब क्या बोल देंगे इसका कोई ठीक नहीं है। 

यह भी पढ़ें       -      विपक्ष ने लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर किया सदन का बहिष्कार, मंत्री ने कहा 'विपक्ष हमारे साथ...

इस दौरान MLC सुनील सिंह ने तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के मामले में कहा कि ये क्या मामला है इस पर हमलोग कुछ नहीं कह सकते हैं। हम राजद और लालू परिवार के साथ पिछले 30 वर्षों से चट्टान की तरह खड़ा हैं। हम हर स्थिति परिस्थिति में साथ रहे कभी विचलित नहीं हुए। आज तेजस्वी यादव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं, हम भी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद रह कर संगठन की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं। पार्टी किसी भी अवस्था में हो, हमलोग किसी भी परिस्थति में राजद और परिवार के साथ हैं। कोई भी व्यक्ति अगर राजद के विरुद्ध बोलेगा या कुछ काम करेगा तो किसी भी तरह से हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने तेज प्रताप के द्वारा नाम लेकर आरोप लगाये जाने को लेकर कहा कि आपलोग जो चटकारा लेकर खबर खोज रहे हैं उसमें हम बता दें कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। मामला क्या है, है भी या नहीं है, वह क़ानूनी रूप से ही तय होगा न और यह विशुद्ध रूप से व्यक्तिगत मामला है इसलिए मीडिया वाले को इस मामले को बेचने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

MLC सुनील सिंह ने तेज प्रताप यादव के द्वारा राजद के पांच नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने के बयान पर कहा कि हम राजद के सिपाही हैं, तेज प्रताप की पार्टी के नहीं हैं कि वे हमलोग पर कार्रवाई करेंगे। हमको वह दूसरा नेता समझ रहे हैं कि वे दूसरे के ऊपर ढेला फेंकेगे तो हम गुलाब फेंकने वाले नहीं हैं बल्कि हम बोल्डर फेंकेंगे। मैं स्पष्ट तौर पर कह रहा हूँ कि वे किसी पर क्या कार्रवाई करेंगे, उन्हें पहले खुद के बारे में सोचना चाहिए। वे कभी भी किसी के भी बारे में कुछ भी बच्चे की तरह बोल देते हैं। उन्हें इस तरह के बचकाना बयान देने से पहले सोच लेना चाहिए कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेगा। उनकी पार्टी अलग है और मेरी अलग पार्टी है।

MLC सुनील सिंह ने कहा कि वे कब किसी के बारे में क्या बोल देते हैं वह कोई नहीं जानता है। वह कभी किसी पर कोई आरोप लगाते हैं तो कभी किसी पर। उनकी बातों को कोई अब गंभीरता से नहीं लेता है। उन्होंने जगदा बाबु पर हत्या करवाने की साजिश का आरोप लगाया अब मुकेश रौशन के बारे में कह दिया है। इसके साथ ही मेरे दिल में लालू जी हैं, उनके ये बड़े बेटे हैं और कोई बात बचकाने में बोलते हैं तो उसका प्रतिउत्तर देना मेरा काम नहीं है। अगर कोई किसी पर कीचड़ फेंकता है तो उल्टा कीचड़ फेंकना सही नहीं है। वे मेरे पार्टी के किस व्यक्ति को क्या बोलते हैं उनके इस हल्के सवालों का जवाब देना उचित है क्या।

यह भी पढ़ें       -      बिहार में रोजगार के मोर्चे पर बड़ी छलांग, 6 सालों में 10 लाख को रोजगार, 1.5 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू


Scan and join

darsh news whats app qr