बिहार पुलिस होने जा रही है हाईटेक, जल्द ही खरीदे जायेंगे आधुनिक हथियार और...
राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में बिहार की सरकार लगातार काम कर रही है। बिहार पुलिस को आधुनिक तकनीक के साथ अत्याधुनिक हथियार भी मुहैया कराये जा रहे हैं। मामले में ADG आधुनिकीकरण सुधांशु कुमार ने बताया...

पटना: बिहार में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके लिए पुलिस को विभिन्न आधुनिक हथियार के साथ ही आधुनिक उपकरण खरीददारी के लिए भी राशि उपलब्ध कराई जा रही है। बिहार पुलिस के आधुनिकीकरण के अभियान में अब केंद्र की सरकार भी मदद कर रही है और राशि उपलब्ध करवा रही है। शुक्रवार को बिहार पुलिस के ADG आधुनिकीकरण सुधांशु कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार 'असंभव' अभियान के तहत देश भर की पुलिस को हाईटेक बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में बिहार की पुलिस को भी अत्याधुनिक उपकरण और हथियार दिए जा रहे हैं। केंद्र ने यह राशि राज्य सरकार को भेज दी है जिसके बाद अब बहुत जल्द आधुनिक हथियार के साथ ही अन्य आधुनिक उपकरणों की खरीद की जाएगी।
यह भी पढ़ें - राज्य सरकार करेगी कला का सम्मान, इस दिन किये 52 कलाकार किये जायेंगे सम्मानित, देख लें नाम...
ADG आधुनिकीकरण सुधांशु कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस आने वाले दिनों में आधुनिक हथियारों के साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग उपकरणों से लैस हो जाएगी। इसके लिए केंद्र की तरफ से कुल खर्च की 60 फीसदी राशि दी जाएगी जबकि 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी। इस राशि से आवश्यक तकनीक, वाहन, संचार उपकरण एवं अन्य आवश्यक उपकरण की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस के आधुनिकीकरण के दिशा में राज्य के 1212 थानों में सीसीटीव कैमरे लगा दिए गए हैं जबकि 176 नए थानों में भी सीसीटीवी लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इन राशि से उपकरण खरीद के साथ ही बिहार पुलिस को बम स्क्वाड, एसटीएफ, EOU, BSAP और रेल पुलिस को आधुनिक सुविधाएं दी जाएँगी।