darsh news

बिहार में आज गरजेंगे मोदी और प्रियंका तो भाजपा जारी करेगी घोषणा पत्र, बढ़ गई है चुनावी सरगर्मी...

बिहार में आज गरजेंगे मोदी और प्रियंका तो भाजपा जारी करेगी घोषणा पत्र, बढ़ गई है चुनावी सरगर्मी...

Modi and Priyanka will roar in Bihar today and BJP will rele
बिहार में आज गरजेंगे मोदी और प्रियंका तो भाजपा जारी करेगी घोषणा पत्र, बढ़ गई है चुनावी सरगर्मी...- फोटो : Darsh News

पटना: लोक आस्था का महापर्व छठ समाप्त होते ही लोकतंत्र के महापर्व को लेकर हलचल तेज हो गई है। बुधवार से देश की राजनीति के दिग्गजों का बिहार दौरा शुरू हो गया है। बुधवार को जहां एक तरफ गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने जनसभाएं की तो दूसरी तरफ राहुल गांधी ने भी मोर्चा संभाला। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार आ रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस से प्रियंका गांधी भी आज बिहार आ रही हैं। 

प्रधानमंत्री करेंगे दो रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में दो रैली कर मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे। वह मुजफ्फरपुर में रैली कर तिरहुत के साथ ही चंपारण को लुभाएंगे तो दूसरी तरफ छपरा से सारण प्रमंडल को। बता दें कि PM मोदी इससे पहले 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में रैली कर चुके हैं जबकि 2 नवंबर को नवादा और आरा में रैली के साथ ही राजधानी पटना में रोड शो करेंगे।

राहुल प्रियंका भी भरेंगे हुंकार

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बुधवार से बिहार में रैली शुरू कर दी है। आज प्रियंका गांधी भी बिहार में मतदाताओं को साधने आएंगी। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी की चुनावी रैली से मतदाताओं पर असर पड़ सकता है। वहीं कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं।

भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र 

चुनावी रैलियों के बीच भाजपा आज अपना घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है। घोषणा पत्र में भाजपा अपने अगले 5 वर्षों की योजनाएं जनता से साझा करेगी और कोशिश करेगी जनता उनकी घोषणाओं से खुश हों। बता दें कि भाजपा अपनी घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम देती है और चुनावी क्षेत्र की बेहतरी से संबंधित योजनाओं की घोषणा करती है।

Scan and join

darsh news whats app qr