मोदी कैबिनेट ने चुनाव से पहले बिहार को दी एक और सौगात, खोले जाएंगे 19 नए...
मोदी कैबिनेट ने चुनाव से पहले बिहार को दी एक और सौगात, खोले जाएंगे 19 नए...

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र एक से एक सौगातों की झड़ी लगाए हुए है। एक बार फिर केंद्र सरकार ने बिहार को बड़ी सौगात दी है। नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने बिहार में 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी है। यह सभी केंद्रीय विद्यालय 16 जिलों के विभिन्न इलाकों में खोले जाएंगे।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार ने 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी है जिसमें 19 केंद्रीय विद्यालय बिहार में खोले जाएंगे। इन केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए सरकार ने 5862 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी। यह सभी के केंद्रीय विद्यालय दरभंगा मधुबनी समेत विभिन्न जिलों में खोले जाएंगे। बता दें कि अभी कुल 1288 केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं जिनमें से 3 विदेश में स्थित है और इन स्कूलों में 13 लाख से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
बिहार में इन जगहों पर खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय
- एसएसबी 20वीं बटालियन, पकटोला, सीतामढ़ी
- आईटीबीपी कटिहार
- कैमूर
- झंझारपुर
- मधुबनी
- शेखोपुरसराय, शेखपुरा
- जमौरा एवं कटनीकोल, शेखपुरा
- मधेपुरा
- वालमी, पटना
- अरवल
- पूर्णिया
- आरा, भोजपुर
- बेला इंडस्ट्रियल एरिया, मुजफ्फरपुर
- मुंगेर
- दीघा, पटना
- दरभंगा- नंबर 3
- भागलपुर टाउन
- बिहारशरीफ शहर
- बोधगया