darsh news

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में आज धूम धाम से मनाया गया रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी का 43 वा जन्मदिन।

MS Dhoni Birthday

आज दिनांक 07 जुलाई दिन रविवार को रांची के ऐतिहासिक जयपाल सिंह स्टेडियम मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर खेल संघ, जरासंध अखाड़ा एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में रांची के राजकुमार एव भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 43 वा जन्मदिन जयपाल सिंह स्टेडियम में धूम धाम से मनाया गया।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरासंध अखाड़ा के पहलवान,युवा क्रिकेटर एव कई खेलप्रेमियों ने माही के तस्वीर वाले पोस्टर हाथ में लेकर उनके प्रति रांची का प्रेम और सम्म।न प्रदर्शित किया। सबने मिलकर केक क।टकर एक स्वर में हैप्पी बर्थडे धौनी कहकर प्रिय क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना की। 

Scan and join

darsh news whats app qr