darsh news

मां ने प्यार ठुकराया तो सिरफिरे ने कर दी मासूम बेटे की हत्या, मिट्टी में दबाया हुआ...

 muzaffarpur crime

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक महिला ने एक सिरफिरे का प्यार ठुकरा दिया तो युवक ने मासूम बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया वहीं पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही बच्चे की हत्या कर शव को गड्ढा में शव को दफना दिया। घटना मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र की है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बीते रविवार को गांव में लोगों ने एक कुत्ते को जमीन से मिट्टी खोदते देखा तो उन्हें शक हुआ जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई तो एक 7 वर्ष के मासूम का शव बरामद हुआ। इस बीच बच्चे की मां ने भी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। बच्चे की पहचान के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और गांव के ही एक व्यक्ति सिकंदर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें      -     बिहार में बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर, बिहार में बनेंगे सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस...

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बच्चे की हत्या की बात स्वीकार कर ली और उसने बताया कि बच्चे की मां से वह प्यार करता था। वह महिला से जब भी अपने प्यार का इजहार करता था तो वह ठुकरा देती थी और धमकी देती थी कि वह सब को पूरी बात बता देगी। महिला के द्वारा ठुकराया जाने उसे अपना अपमान लगा और उसने बदला लेने की ठान ली थी। बीते 27 फरवरी को उसने मासूम ऋषिकेश को मिठाई देने के बहाने अपने साथ चंवर में ले गया और वहां उसने धारदार हथियार से बच्चे का हाथ और पैर काट दिया फिर उसके मौत का इंतजार किया। बच्चे की मौत हो जाने के बाद उसने वहीं दो फीट गड्ढा करके उसमें शव को दफना दिया। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें      -     रील के चक्कर में जान की कीमत जीरो, चलती ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती फिर...


Scan and join

darsh news whats app qr