darsh news

नहीं रुकेगा बच्चों का मध्याह्न भोजन, निदेशक ने कहा 'MDM के लिए हर हाल में...'

nahin rukega mdm

पटना: बिहार में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत की बात जोरशोर से सामने आ रही है। हालांकि सरकार और प्रशासन गैस की किल्लत से इंकार कर रहा है लेकिन बावजूद इसके विभिन्न जिलों में सिलिंडर लिए लोग लाइन में दिख रहे हैं और जगह जगह से हंगामे की भी खबरें सामने आ रही है। हालांकि इससे पहले ही सरकार ने कमर्शियल गैस सप्लाई पर रोक लगा दी है लेकिन स्पष्ट निर्देश है कि स्वास्थ्य और शिक्षा सेवा के लिए गैस की आपूर्ति जारी रहेगी। इस बीच खबर सामने आई कि बिहार के कई जिलों में गैस उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में या तो मध्याह्न भोजन बनाया नहीं जा रहा है या फिर लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जा रहा है।

इन खबरों के बीच अब शिक्षा विभाग ने जिलों को बड़ा निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बिहार के स्कूलों में पढने वाले 1.30 करोड़ बच्चे किसी भी सूरत में मध्याह्न भोजन से वंचित नहीं होंगे। शिक्षा विभाग के मध्यं भोजन निदेशानालय के निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिलों को पत्र लिख कर स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर हाल में बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाये। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि मध्याह्न भोजन गैस पर ही बनाई जाए ताकि बच्चों को साफ सुथरे और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराए जा सकें। स्कूलों में :LPG गैस सप्लाई सुनिश्चित करने को लेकर उन्होंने पेट्रोलियम कंपनियों से बात करने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें      -     नहीं मिला गैस सिलिंडर तो लोगों ने कर दिया सड़क जाम, एजेंसी संचालक ने कहा 'सबको मिल रहा लेकिन...'

मध्याह्न भोजन निदेशालय के निदेशक की मानें तो तेल कंपनियों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जायेगा और आपूर्ति बाधित नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों की मानें तो राज्य में LPG के स्टॉक की कमी नहीं है ऐसे में राज्य के सभी जिलों में पहले की तरह ही स्कूलों को गैस की आपूर्ति की जा जाएगी। मध्याह्न भोजन निदेशालय के निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी कारण से स्कूलों में गैस की खत्म हो जाती है और उन्हें आपूर्ति नहीं की जाती है तो उस स्थिति में लकड़ी से भी भोजन बनाया जा सकता है। निदेशक ने स्पष्ट किया कि मध्याह्न भोजन बच्चों के पोषण और शिक्षा से जुडी अहम योजना है इसलिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बच्चों को नियमित और समय पर भोजन मिलता रहे।

यह भी पढ़ें      -     मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की


Scan and join

darsh news whats app qr