नालंदा में दोस्तों ने ही दोस्त की ली जान : हत्या से पहले हुई पार्टी... फिर साजिस के तहत हत्या !... 12 लाख रुपए....
नालंदा में एक व्यवसाय का अपहरण कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव की बताई जा रही है। वहीं मृतक की पहचान रघुनंदन प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र गिरबल कुमार के तौर पर हुई है।

Nalanda : नालंदा में एक व्यवसाय का अपहरण कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव की बताई जा रही है। वहीं मृतक की पहचान रघुनंदन प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र गिरबल कुमार के तौर पर हुई है। इस घटना के संबंध में मृतक की बहन रानी सिंहा ने बताया कि, 2 अगस्त को गिरबल कुमार शनिवार की रात 10 बजे निकला, जिसके बाद से वह लापता हो गया। जब सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो अपने स्तर से खोजबीन शुरू किया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद गुमशुदगी की शिकायत स्थानीय थाना में दी गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है।
आपको बता दें कि, मृतक पटना में काम करता था और कुछ दिन पहले ही निजी कार्य को लेकर छुट्टी पर घर आया था। 2 अगस्त को गांव के दोस्तों के साथ गांव में ही पार्टी कर रहा था उसके बाद अचानक से 9 बजे सभी घूमने के बहाने निकला फ़िर वापस नहीं लौटा। जब बड़े भाई ने मृतक को घर जल्द आने को कहा तो मृतक ने कहा कि, घर का दरवाजा बंद नहीं करना मैं जल्द आ रहा हूं। उसके बाद घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू किया गया, जिसके बाद मृतक की शव मिली। मृतक के शरीर पर ज़ख़्म के गहरे निशान थे। इसके साथ ही उसका गला भी रेता हुआ था। वहीं दोस्तों से पूछने पर पता चला कि, हम सभी लोग घर चले गए थे। लेकिन अन्य दोस्तों की बातों में भिन्नता नज़र आई तो फ़िर दोस्तों के विरुद्ध शिकायत 3 तारीख़ को थाना में की गई है। उसके दोस्तों ने अपहृत युवक की बदमाशों ने हत्या कर दी। युवक का शव मिलने के बाद परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। शव को कब्जा में लेने आई पुलिस से परिजनों ने धक्कामुक्की भी की। परिजनों ने बताया कि, चारों नामजद आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार की थी। आरोपितों से हत्या की बात पुलिस नहीं कबूल करा सकी। घटना का कारण रुपया बकाया का विवाद बताया जा रहा है। गिरफ्तार नामजद आरोपितों में ऋषि केवट, भरत केवट, कुंदन कुमार और रौशन कुमार शामिल है।
गिरबल पटना में रहकर किराना दुकान चलाता था। ग्रामीणों की मानें तो युवक ने दोस्तों को 12 लाख रुपया कर्ज दिया था। रुपया मांगने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। वहीं, घटना के संबंध में थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि, 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। खोजबीन के दौरान अपहृत युवक की लाश मिली है। पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुट चुकी है।
नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट
यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Khaadya-Suraksha-Adhikari-ka-Chhapa-2-lakh-ki-Mithai-Jabt-Dukan-Seal-208357