बिहार चुनाव को लेकर NDA - महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर हो गई बात, मिल रही हैं इतनी सीटें, आज हो सकती है घोषणा...
बिहार चुनाव को लेकर NDA - महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर हो गई बात, मिल रही हैं इतनी सीटें, आज हो सकती है घोषणा...

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में पूरा सप्ताह काफी गहमागहमी के बाद अब वीकेंड भी गर्म रहने वाला है। NDA और महागठबंधन दोनों ही मुख्य गठबंधन में दो दिनों में सीट शेयरिंग की घोषणा की बात सामने आ रही है। खबर आ रही है कि दोनों ही गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बात तय हो गई है। शनिवार को दिल्ली में भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जिसके बाद सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि NDA में सीट शेयरिंग पर अंतिम्बत हो गई है और इसकी घोषणा आज कर दी जाएगी साथ ही अगले दिन संयुक्त रूप से उम्मीदवार के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में भी एक से दो दिनों में सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी जाएगी।
NDA में यह है फॉर्मूला
जानकारी मिल रही है कि NDA में सीट शेयरिंग पर सभी दलों की अंतिम सहमति बन गई है। इसके अनुसार जदयू 101, भाजपा 100, लोजपा(29), हम 7 और रालोमो 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
महागठबंधन में किसे मिल रही कितनी सीटें
सूत्रों के अनुसार महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग पर अंतिम बात हो गई है। महागठबंधन में RJD सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसके बाद कांग्रेस, लेफ्ट और अन्य दलों को सीटें दी जाएंगी। महागठबंधन में रालोजपा और झामुमो को भी सीटें दी जा रही है।
- राजद - 135 से 140
- कांग्रेस - 52 से 57
- लेफ्ट पार्टियां - 30 से 35
- वीआईपी - 18 से 22
- रालोजपा - 01 से 03
- झामुमो - 01 से 03