darsh news

तो कांग्रेस के समर्थन से 5 सीट जीतेगा NDA? सम्राट के आवास पर बैठक के बाद इस महिला MLA ने कह दी बड़ी बात...

nda meeting

पटना: राज्यसभा चुनाव को लेकर गुरुवार की शाम उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर NDA विधानमंडल दल की बैठक की गई। बैठक में सभी विधायकों को राज्यसभा चुनाव में एकजुटता के साथ मतदान का निर्देश और ट्रेनिंग दिया गया। बैठक में NDA के सभी घटक दलों के विधायक और MLC मौजूद थे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए NDA के विधायकों ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया वहीं एक महिला विधायक ने तेजस्वी यादव के दावा की हवा निकालते हुए यहां तक कह दिया कि मुझे तो शक है कि उन्हें अपने सहयोगी दल के विधायक का भी वोट मिलेगा या नहीं। वहीं सभी ने सीएम फेस के चुनाव से इंकार करते हुए कहा कि अभी तो नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री हैं और आगे जो होना होगा वह आगे ही देखा भी जायेगा।

बैठक के बाद बाहर निकले विधायक संजय पासवान ने कहा कि सभी विधायकों के साथ राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। कई नये विधायक हैं उन्हें भी वोटिंग कैसे करना है और क्या नहीं करना इत्यादि की ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने निशांत कुमार को सीएम बनाये जाने की मांग पर कहा कि सभी दल के कार्यकर्ता चाहते हैं कि उनके नेता ही राज्य और देश का बागडोर संभालें लेकिन अंतिम में हमारे सभी घटक दलों के नेता आपस में जो निर्णय लेंगे वहीं सर्वमान्य होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक श्याम रजक ने तेजस्वी यादव के एक सीट जीतने के दावे पर कहा कि उन्हें तो अभी मुख्यमंत्री पद की शपथ भी लेना है। वे ऐसे ही हवा हवाई दावे करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें     -      राजस्व कर्मियों के हड़ताल के बावजूद नहीं रुकेगा लोगों का काम, मंत्री विजय सिन्हा ने कर लिया है...

इस दौरान विधायक शालिनी मिश्रा ने दर्श न्यूज़ से खास बात करते हुए कहा कि बैठक में पूर्वानुमान के अनुसार ही राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई। सभी विधायकों को वोटिंग के संबंध में निर्देश जारी किया गया है साथ ही जो नए सदस्य हैं उन्हें यह भी बताया गया है कि वोटिंग कैसे करना है। सभी विधायकों को यह निर्देश दिया गया है कि अभी पटना में ही रहना है क्योंकि हमारी बैठक फिर से 14 और 15 मार्च को भी होनी है। इस दौरान उन्होंने सीएम फेस के चयन को लेकर कहा कि इस पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। फ़िलहाल हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और हम उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं। 

उन्होंने इस दौरान मंत्री लेसी सिंह के भावुक होने के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर कोई भी भावुक हो जाता है। वह हमारे सर्वमान्य नेता और मुख्यमंत्री हैं। वह राज्यसभा भले जा रहे हैं लेकिन वह हमेशा बिहार के और हमारे थे आगे भी हमारे ही रहेंगे। विधायक शालिनी मिश्रा ने राजद नेता तेजस्वी यादव के एक सीट जीतने के दावे पर कहा कि मुझे तो शक है कि उन्हें कांग्रेस के विधायक वोट देंगे भी नहीं जीत कैसे जायेंगे। हम आज NDA की तरफ से आपको आश्वस्त करते हैं कि सभी पांच सीटों पर हम जीतने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें     -      गांधी मैदान में एग्रो बिहार-2026 का आगाज, 100 से ज्यादा स्टॉल पर आधुनिक कृषि यंत्र


Scan and join

darsh news whats app qr