darsh news

NEET छात्रा के घर पर प्रशासन ने लगाया CCTV कैमरा, परिवार को धमकी मिलने के बाद...

neet chatra ke ghar cctv

जहानाबाद: बीते जनवरी महीने में राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की छात्रा की मौत का मामला अभी तक नहीं सुलझा है। इसके साथ ही यह मामला लगातार मीडिया में बना हुआ है। इस मामले में पटना पुलिस और SIT की जांच के बाद अब CBI ने जांच शुरू कर दी है इस बीच छात्रा के परिजनों को दो बार जान से मारने की धमकी मिली है। नीट छात्रा के परिजनों को बार बार मिल रही धमकी के बीच अब प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

स्थानीय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रा के घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है साथ ही दो पुलिसकर्मी की चौबीसों घंटे तैनाती भी की है। धमकी मिलने के बाद छात्रा के परिजनों ने असुरक्षा की बात कही थी जिसके बाद अब प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर पहले दो पुलिसकर्मियों की 24 घंटे तैनाती की और अब सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है।

यह भी पढ़ें    -      गृह विभाग में होगी 60 हजार से अधिक बहाली, सम्राट चौधरी ने कहा 'बिहार के जेलों में कैदी करते हैं सबसे अधिक...'

प्रशासन का मानना है कि सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने से आसपास की गतिविधियां भी रिकॉर्ड होंगी ताकि किसी अवैध गतिविधियों पर लगाम लग सकेगी और परिवार की सुरक्षा भी पुख्ता रहेगा। बता दें कि राजधानी पटना के हॉस्टल में छात्रा की मौत के बाद यह मामला राज्यस्तरीय मुद्दा बन गया था। इस मामले में परिजनों ने छात्रा की हत्या का आरोप लगाया तथा निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं इस मामले में प्राथमिक जांच में पटना पुलिस की भी लापरवाही सामने आई थी जिसके बाद अब CBI मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें    -      चिराग पासवान ने मां के राज्यसभा जाने के सवाल पर कर दिया साफ, AI समिट में प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस को भी धोया...


Scan and join

darsh news whats app qr