darsh news

CBI की पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे NEET छात्रा के मामा, निलंबित पुलिस अधिकारी से हुई पूछताछ, भाई...

neet chatraa me cbi janch

पटना: राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने अपनी जांच तेज कर दी है। एक तरफ CBI पुलिस अधिकारी, SIT से पूछताछ कर रही है तो दूसरी तरफ परिजनों से भी पूछताछ में जुटी हुई है। गुरुवार को CBI ने कदमकुआं थाना के निलंबित सब इंस्पेक्टर हेमंत झा को पटना के कार्यालय में करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। आरोप है कि मामले की शुरुआती जांच में उन्होंने भी लापरवाही की थी। जब मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया तब उन्होंने परिवार के बयान पर मामला दर्ज किया था। इसी लापरवाही की वजह से उन्हें सस्पेंड किया गया था।

इधर दूसरी तरफ CBI छात्रा के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है और उसके भाई के मोबाइल को खंगाल रही है। छात्रा के भाई के मोबाइल का CDR खंगाला जा रहा है साथ ही जरूरत पड़ने पर उसके भाई को भी पटना बुला कर टीम पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही टीम जब्त किये गए सीसीटीवी फूटेज और डीवीआर का फॉरेंसिक जांच करवा रही है। टीम सभी सीसीटीवी फूटेज को जोड़ कर घटनाक्रम की कड़ियाँ जोड़ने में लगी है।

यह भी पढ़ें     -     NEET छात्रा केस - CBI के सीन रीक्रिएशन के बाद बड़ा खुलासा, क्या कहानी में है कोई अंदरूनी ट्विस्ट?

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि CBI ने बुधवार को पूछताछ के लिए छात्रा के मामा को भी पटना कार्यालय बुलाया था लेकिन वे नहीं पहुंचे जबकि टीम ने छात्रा के घर जा कर उसके भाई और परिवार से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। इसके साथ ही पहले दिन की पूछताछ के दौरान CBI ने जब छात्रा के भाई का मोबाइल माँगा तो उसने कहा था कि वह खराब हो गया था जिसे ठीक करने दिया है। दो दिन बाद CBI दुबारा छात्रा के घर पहुंची और मखदुमपुर के एक पान दुकान से मोबाइल बरामद कर जांच में जुट गई है।

बता दें कि नीट छात्रा मामले में पटना पुलिस और SIT की भद्द पिटने के बाद मामला CBI को ट्रांसफर किया गया है। CBI ने मुख्यमंत्री की अनुशंसा के करीब 12 दिन बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस छानबीन के दौरान टीम एक तरफ हॉस्टल को खंगाल रही है तो दूसरी तरफ हॉस्पिटल की भी जांच कर रही है साथ ही परिवार के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें     -     एक अनार पांच बीमार! राज्यसभा की एक सीट किसकी होगी पर छिड़ी बहस, NDA के साथ ही RJD ने भी ठोका दावा...


Scan and join

darsh news whats app qr