darsh news

NEET Student Case: सब के सब मिले हुए हैं, मुझे न्याय चाहिए, DGP से मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने कहा 'मुझे कौन दिलाएगा न्याय..'

neet girl student ke parijan mile dgp se

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से जहां चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजन शुक्रवार को डीजीपी विनय कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। डीजीपी से मुलाकात के बाद एक तरफ जहां पिता चुप दिखे तो दूसरी तरफ मां ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाये। छात्रा की मां ने डीजीपी पर भी मामले को दबाने का आरोप लगाया और कहा कि मुझे न्याय देने वाला कोई नहीं है, क्योंकि मैं इन लोगों को नोटों की गड्डी नहीं दे सकती हूं।

डीजीपी से मुलाकात के बाद बाहर निकलने पर मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं क्या बोलूं, मुझे कोई न्याय नहीं दे सकता है। सब के सब मामला को दबाने और छात्रा की मौत को आत्महत्या बताने पर तुले हुए हैं। घटना के आरोपी सब को नोटों का बंडल पहुंचा रहे हैं लेकिन मैं वह गड्डी नहीं दे सकती हूँ इसलिए मुझे न्याय नहीं मिलेगा। इस दौरान उन्होंने डीजीपी के साथ क्या बात हुई के सवाल पर कहा कि डीजीपी ने भी कहा कि तुम्हारी बेटी की हत्या नहीं हुई है, उसने आत्महत्या की है। उन्होंने पुलिस पर भी आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा कि सम्राट चौधरी भी मुझे बुला रहे हैं, मैं उनके पास जा कर क्या करूंगी। सब के सब मिले हुए हैं।

यह भी पढ़ें     -      NEET छात्रा की मौत मामले में गृह मंत्री ने DGP को किया तलब, IG-SSP समेत SIT चीफ भी पहुंचे...

छात्रा की मां ने कहा कि डीजीपी ने मुझे कहा कि हम आपकी मदद कर रहे हैं। लेकिन मेरी कोई मदद नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि छात्रा का रेप नहीं हुआ है और उसने खुद ही आत्महत्या की है। डीजीपी से मुलाकात के बाद छात्रा के माता पिता काफी आक्रोशित दिखे और उन्होंने एक शब्द में कहा कि हमें अब किसी से भी न्याय की उम्मीद नहीं है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह डीजीपी ने पहले आईजी, एसएसपी, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर जांच की समीक्षा की उसके बाद सभी अधिकारी गृह मंत्री के आवास पर मामले की जानकारी लेकर पहुंचे जहां उन्होंने गृह मंत्री को भी जांच की प्रगति रिपोर्ट दी।

यह भी पढ़ें     -      NEET छात्रा मौत मामले में DGP ने IG जितेंद्र राणा को किया तलब, की SIT जांच की समीक्षा

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr