darsh news

NEET छात्रा मामले में CBI फिर पुलिस अधिकारियों से करेगी पूछताछ, तैयार हो रहे हैं सवाल...

neet student case

पटना: राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले में पटना पुलिस और SIT की किरकिरी होने के बाद अब CBI जांच कर रही है। CBI की टीम ने मामला अपने हाथ में लेने के बाद ताबड़तोड़ छानबीन शुरू की थी और छात्रा के परिजन समेत मामले की जांच कर रहे अधिकारी तक से पूछताछ की। अब खबर मिल रही है कि CBI एक बार फिर उन अधिकारियों से कड़ी पूछताछ करेगी जिनके ऊपर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार CBI की टीम एक बार फिर चित्रगुप्त नगर थाना की तत्कालीन थानाध्यक्ष रौशनी कुमारी और SDPO अनु कुमारी से पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़ें     -       चिराग होंगे बिहार के सरताज, पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर लिखा है...

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले की छानबीन में CBI के पास अभी भी ऐसे कई सवाल हैं जिसका अब तक उत्तर नहीं मिला है। इन प्रश्नों में छात्रा का मोबाइल कब जब्त किया गया, जांच के लिए कब भेजा गया और तकनीकी जांच में देरी क्यों हुई जैसे कई सवाल हैं जो अब पुलिस अधिकारियों से उत्तर खोजने की कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है कि CBI की पूछताछ में अब उन पुलिस अधिकारियों के पसीने छूटने वाले हैं जिन्होंने शुरुआती जांच की थी और जांच के दौरान लापरवाही भी बरती थी। फ़िलहाल एजेंसी छात्रा की मोबाइल कस्टडी चेन, केस डायरी समेत अन्य कागजातों का मिलान कर रही है साथ ही कई तरह से जांच कर रही है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अनुशंसा के बाद CBI ने जांच अपने हाथ में लिया और केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। एजेंसी की टीम ने कई बार जहानाबाद जा कर छात्रा के परिजनों से पूछताछ की तो दूसरी तरफ हॉस्टल और अस्पताल में भी छानबीन के लिए पहुंची। वहीं पटना पुलिस की टीम और SIT की टीम से भी पूछताछ की है और अभी भी कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं जिसे खोजने के लिए टीम जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें     -       हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों को डिप्टी सीएम की दो टूक, कहा 'हमारी सहानुभूति को कमजोरी न समझें वरना...'


Scan and join

darsh news whats app qr