darsh news

NEET छात्रा केस: छात्रा के घर के बाहर पुलिस का पहरा, 24 घंटे निगरानी में परिवार

neet student case

जहानाबाद की NEET छात्रा की पटना स्थित गर्ल्स हॉस्टल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। इस बीच मृतका के पैतृक घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर घर के बाहर चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं और दो पुलिस जवानों की 24 घंटे के लिए तैनाती की है।

दरअसल, छात्रा की मौत के बाद उसके गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। परिवार के दो सदस्यों को दो अलग-अलग बार धमकी भरे पर्चे मिले। इन पर्चों के बाद परिजन खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे। मामले को गंभीर मानते हुए परिवार ने सबसे पहले शकूराबाद थाने में लिखित शिकायत दी। बाद में सीबीआई को भी इस बारे में जानकारी दी गई, ताकि जांच में इस एंगल को भी शामिल किया जा सके।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: किस्मत देगी दस्तक या लेनी होगी सावधानी? जानिए 12 राशियों का हाल

18 फरवरी को एफएसएल की टीम गांव पहुंची और घर की बारीकी से जांच की। टीम ने खास तौर पर रसोई की खिड़की और घर के अन्य हिस्सों का निरीक्षण किया। आसपास के क्षेत्र की भी जांच की गई, ताकि किसी बाहरी गतिविधि के संकेत मिल सकें। गुरुवार रात परिजनों ने खुद पहल कर घर के सामने चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए। अब घर के आसपास आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने भी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दो पुलिस जवानों की तैनाती कर दी है।

सीबीआई इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। धमकी भरे पर्चों की भी अलग से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr