चिराग को सीएम बनाएगी BJP? नीतीश की जगह बिहार के लिए नए चेहरे की हो रही खोज...
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद से ही बिहार में राजनीतिक हलचल काफी तेज है। कहा जा रहा है कि बिहार में अब भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी जबकि सीएम नीतीश के बेटे निशांत को डिप्टी सीएम बनाया जायेगा। खबर यह भी है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री के लिए नेता का चयन भी शुरू कर दी है और बहुत जल्द ही नाम की घोषणा कर देगी। लेकिन इस बीच लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम भी मुख्यमंत्री पद के रेस में सामने आने लगा है।
लोजपा (रा) के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सिंह ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के राष्ट्रीय राजनीति में जाने से पूरे देश को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। अब बिहार को नई उर्जा और नई सोच के साथ नेतृत्व की आवश्यकता है इसलिए चिराग पासवान जैसे युवा नेता को मुख्यमंत्री बनने का अवसर देना चाहिए। इससे पहले चिराग के जीजा और जमुई के सांसद अरुण भारती ने भी कहा था कि वह चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि यह उनका निजी सोच है, इसे पार्टी के आधिकारिक बयान न समझा जाये।
यह भी पढ़ें - परिणाम एक अभ्यर्थी दो, UPSC के 301वीं रैंक पर दो महिला अभ्यर्थियों ने किया दावा, कौन है सही...
बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) के पास बिहार में 19 विधायक हैं जबकि वह पांच सांसदों के साथ केंद्र सरकार में भी सहयोगी हैं और खुद केंद्रीय मंत्री भी हैं। बिहार कैबिनेट में भी उनकी पार्टी से दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी चिराग के नेतृत्व में सरकार बनाये जाने की बात हुई थी और अब एक बार फिर नीतीश कुमार के कुर्सी छोड़ने के एलान के साथ ही लोजपा(रा) ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की मांग कर दी है।
बता दें कि बीते दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा का सदस्य बनने की इक्षा जताते हुए मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट कर घोषणा की थी कि वह अपने राजनीतिक सफर में बिहार के दोनों और संसद के दोनों सदनों में सदस्य बनना चाहते थे। अब उनकी इक्षा है कि वह राज्यसभा जायें। नीतीश कुमार की घोषणा के बाद एक तरफ जहां जदयू ने भी भाजपा पर साजिश का आरोप लगाया तो दूसरी तरफ विपक्ष लगातार भाजपा पर नीतीश कुमार की पार्टी तोड़ने का आरोप लगा रहा है।
यह भी पढ़ें - राजस्व मामलों में देरी पर सख्ती, प्रधान सचिव ने कहा 'लापरवाही नहीं चलेगी..'