darsh news

निरंतर बरसात में जलनिकासी के लिए जुटे रहे नगर निगम कर्मी, शिकायत के लिए इस नंबर पर करें संपर्क...

गंगा के वॉटर लेवल में बढ़ोतरी के साथ-साथ पटना के विभिन्न इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था चुनौतीपुर्ण हो गयी है। ऐसे में जल निकासी के लिए और तत्परता से काम करने का निर्देश दिया गया है।

Nirantar barsaat mein jalnikasi ke liye jute rahe nagar niga
जलनिकासी के लिए जुटे रहे नगर निगम कर्मी- फोटो : Darsh News

Patna : निरंतर बरसात ‌के दौरान पटना नगर निगम एवं बुडको की टीम अलर्ट मोड में है। रात्रि में जहां सड़कों एवं संप हाउस में कर्मी अलर्ट मोड में जलनिकासी सुनिश्चित कर रहे। वहीं बरसात के दौरान ही माननीय पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन एवं नगर आयुक्त सह बुडको एमडी अनिमेश पराशर द्वारा रविवार को पटना के विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में माननीय पथ मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को जल निकासी की व्यापक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने एवं अलर्ट मोड पर काम करने का निर्देश दिया गया। 


- इसके साथ ही उन्होंने कह कि गंगा के वॉटर लेवल में बढ़ोतरी के साथ-साथ पटना के विभिन्न इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था चुनौतीपुर्ण हो गयी है। ऐसे में जल निकासी के लिए और तत्परता से काम करने का निर्देश दिया गया है।

- ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन (डीपीएस) पर चल रहे पम्प में कोई भी यांत्रिक या विद्युत त्रुटि नहीं रहे यह सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।

-  संप हाउस में भी बिजली आपूर्ति से जुड़ी कोई बाधा नहीं आए, इसको लेकर भी तैयार रहने को कहा गया है।

- पम्प का ससमय संचालन कराते रहने को लेकर अधिकारियों को कहा गया है। निरंतर डीपीएस की जल निकासी क्षमता एवं बैकअप मशीनों की जांच करते रहने का भी निर्देश दिया गया।


 नगर आयुक्त द्वारा माननीय मंत्री जी को जानकारी दी गई कि पिछले एक हफ्ते से टीम के सतत प्रयास के कारण पटना के विभिन्न इलाकों में बरसात के बाद अधिकतम इलाकों में न्युनतम समय अंदर जल निकासी की जा रही है। तेज बरसात के बीच भी पटना नगर निगम की टीम अलर्ट मोड में शहर में एक्टिव है। इसके साथ ही पदाधिकारियों एवं क्यूआरटी ( क्विक रिस्पांस टीम)  द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जलनिकासी सुनिश्चित किया जा रहा है। गौरतलब हैं कि पटना नगर निगम की त्वरित कार्यवाही एवं अलर्ट मोड में पदाधिकारियों के रहने के कारण इलाकों में जलजमाव की समस्या नहीं हो  यह सुनिश्चित किया जा रहा है।‌‌‌इसके साथ ही नगर आयुक्त सहित सभी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर प्रबधकों द्वारा शहर में निरीक्षण कर  जलनिकासी की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। 


आमजनों की शिकायतों पर पहुंच रही टीम


पटना नगर निगम को पाटलिपुत्र कॉलोनी, पाटलिपुत्र स्टेशन, कंकड़बाग एवं राजेन्द्र नगर  के इलाकों में जलनिकासी समस्या प्राप्त हुई। आई जिसके टीम द्वारा दूर किया गया। इन इलाकों में नगर निगम द्वारा इन चुनौतियों का सामना कर आम जनों को सुविधा उपलब्ध करायी गई।  बता दें की पटना नगर निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पंप लगाये गये है।


रात्रि में एक्टिव है बुडको एवं निगम की टीम


पटना नगर निगम द्वारा बरसात के बाद से रात्रि में भी अलर्ट रहती है  एवं उसी दौरान सभी सेक्टर में पदाधिकारी जलनिकासी में जूट जाते है। जिसमें नगर निगम एवं बुडको के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल है। पटना नगर निगम कंट्रोल रूप एवं ICCC द्वारा निरंतर संप हाउस के वाटर लेवल की जांच की जाती है। जिससे नालों से शीघ्र एवं न्यूनतम समय में जलनिकासी सुनिश्चित की जा रही है। गौरतलब हैं कि वर्तमान समय में रात्री से ही अलर्ट रही बुडको नगर निगम द्वारा चुनौती पूर्ण तरीके से कार्य कर समस्या का निराकरण किया जा रहा। रात्रि में बरसात के शुरू होते ही सभी संप हाउस के वाटर लेवल की मॉनिटरिंग स्थल जांच से भी की जाती है। गौरतलब है कि पटना नगर निगम द्वारा शहर के सभी संप हाउस पर तीनों पालियों में कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी एवं वॉकी-टॉकी के माध्यम से लगातार वाटर लेवल के इनलेट एवं आउटलेट की निगरानी की जा रही है। 


जलनिकासी के लिये है पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था, आम जन 155304 पर करें शिकायत


इसके साथ ही पटना नगर निगम के सभी अंचलों में मशीनों द्वारा जलनिकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध है। पटना नगर निगम के पास पर्याप्त इंतजाम है। जिसका उपयोग सुचारू रूप से किया जा रहा है। पटना नगर निगम द्वारा 24x7 हेल्पलाइन एवं 19 क्यूआरटी रात दिन एक्टिव है।  यह टीम मुख्यालय एवं अंचल स्तर पर तैयार की गई है।  कुल 19 टीम शिकायतों का निष्पादन करने के साथ लगातार सभी वार्डों में जल निकासी हुई है या नहीं ये भी सुनिश्चित कर रही है।


आम जनों से भी अपील की जा रही है कि अगर उनके इलाके में जलनिकासी की समस्या है तो वह 155304 पर अपनी शिकायत दर्ज करें।

Scan and join

darsh news whats app qr