darsh news

पार्टी की सदस्यता लेने से पहले पॉलिटिकल एक्टिव हुए निशांत, विधायकों के साथ की बैठक और...

nishant active in politics

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री को अब हरी झंडी मिल गई है। शनिवार या रविवार को निशांत विधिवत पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं लेकिन इससे पहले ही वह अब राजनीतिक रूप से सक्रिय होने लगे हैं। निशांत ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिल कर विधायकों और MLC के साथ बैठक की। इस दौरान भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई साथ ही पार्टी की बेहतरी के लिए निशांत कुमार ने भी अपनी राय रखी।

राज्यसभा सांसद एवं  जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर आयोजित बैठक में निशांत कुमार भी दिखे। इस दौरान वहां संजय झा और निशांत कुमार के अलावे मंत्री श्रवण कुमार और करीब दो दर्जन विधायक मौजूद थे। जानकारी के अनुसार इस दौरान निशांत कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की साथ ही युवा विधायकों के साथ बिहार की योजनाएं और सफल कैसे हो तथा पार्टी में युवाओं की मजबूत भागीदारी पर भी चर्चा की। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि निशांत पार्टी की सदस्यता लेने के बाद अपने पिता नीतीश कुमार की तरह ही बिहार की यात्रा पर निकलेंगे।

यह भी पढ़ें     -     मेरी भूमिका बदल रही है मैं नहीं.., भावुक हुए पार्टी के नेताओं को CM नीतीश ने कहा..., निशांत की पॉलिटिकल एंट्री पर...

बता दें कि पार्टी में लंबे समय से निशांत कुमार की एंट्री की मांग उठ रही थी जिस पर पिता पुत्र दोनों ही तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही थी। लेकिन काफी मान मनौव्वल के बाद अब सीएम नीतीश ने हरी झंडी दे दी है जिसके बाद अब निशांत कुमार रविवार को पार्टी की सदस्यता लेंगे और फिर बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में गठित होने वाली नई सरकार में निशांत कुमार को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है और इसके साथ ही पार्टी में भी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेवारी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें     -     क्या राज्यसभा की 5 सीटों पर होगा एनडीए का कब्जा? कुशवाहा के बयान से बढ़ी चर्चा


Scan and join

darsh news whats app qr