darsh news

51 नहीं 44: मंत्री अशोक चौधरी ने बताई निशांत की सही उम्र, कहा 'गलत जन्मतिथि...'

nishant ki sahi age

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री के बाद से उनके उम्र का मामला सोशल मीडिया में काफी चल रहा है। सोशल मीडिया में निशांत की उम्र 51 वर्ष बताई जा रही है साथ ही कई तरह के सवाल भी उठाये जा रहे हैं। अब निशांत की उम्र को लेकर सीएम नीतीश के खास एवं बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने जानकरी दी है। अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर निशांत कुमार की जन्म तिथि बताते हुए उनकी सही उम्र बताई है तथा सोशल मीडिया पर चल रही गलत जन्मतिथि और उम्र में करेक्शन की अपील की है।

मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर निशांत कुमार की सही जन्मतिथि बताते हुए जानकारी दी है कि उनकी उम्र महज 44 वर्ष है न कि 51। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'महत्वपूर्ण सूचना | Important Information : निवेदन है कि भाई निशांत कुमार जी की सही जन्मतिथि 20 जुलाई 1981 है तथा उनकी वर्तमान आयु 44 वर्ष है। आप सभी मीडिया बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि आगे से इसी जन्मतिथि और आयु का ही उपयोग करें। कुछ समाचार एजेंसियों द्वारा गलत जन्मतिथि और आयु प्रकाशित की जा रही है, इसलिए कृपया सही जानकारी का ही उपयोग एवं प्रसारण करें। सधन्यवाद 

यह भी पढ़ें     -       मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की

बता दें कि लंबे समय से पार्टी में निशांत कुमार के राजनीति में आने की मांग उठ रही थी। इधर सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की घोषणा के साथ ही निशांत की पॉलिटिकल एंट्री की भी खबर आई और उन्होंने 8 मार्च को पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद वे राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं जबकि चर्चा यह भी जोरों पर है कि नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार में निशांत कुमार को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि जदयू में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाये जाने की भी काफी मांग उठ रही है।

यह भी पढ़ें     -       नहीं रुकेगा बच्चों का मध्याह्न भोजन, निदेशक ने कहा 'MDM के लिए हर हाल में...'


Scan and join

darsh news whats app qr