darsh news

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे निशांत, प्रदेश अध्यक्ष भी...

nishant pahunche sanjay jha ke awas

पटना: बिहार में पिछले सप्ताह से ही सियासी घमासान मचा हुआ है और इसका कारण है सीएम नीतीश का राज्यसभा जाना और उनके बेटे निशांत की पॉलिटिकल एंट्री। खबर मिल रही है कि निशांत रविवार को पार्टी की सदस्यता लेंगे जिसके बाद उन्हें बिहार की नई सरकार में बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है लेकिन इसके पहले ही वह राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गए हैं। एक तरफ निशांत ने कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर बिहार के युवा विधायकों के साथ बैठक की तो अब एक बार फिर से वहां पहुंचे हैं। संजय झा के आवास पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी पहुंचे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निशांत कुमार को सरकार के साथ ही पार्टी में भी बड़ी जिम्मेवारी दी जाएगी और इसको लेकर वह लगातार वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करने में जुट गए हैं। विधायकों के साथ बैठक में भी उन्होंने पार्टी की मजबूती और राज्य में सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के विषय पर चर्चा की थी। अब माना जा रहा है कि निशांत संजय झा के आवास पर पार्टी में एंट्री समेत संगठनात्मक जानकारी लेने के लिए पहुंचे हैं। साथ ही इस दौरान उनकी भूमिका पर भी चर्चा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें    -    उन्हें बिहार में रहना चाहिए लेकिन BJP..., पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर...

हालांकि निशांत कुमार संजय झा के आवास पर किस मुद्दे पर बातचीत के लिए पहुंचे हैं अभी यह स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी में उनकी बड़ी भूमिका हो सकती है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है और इसके लिए उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने निशांत कुमार के पार्टी में एंट्री को लेकर लंबे समय से चल रही मांग पर भी अपनी सहमति दे दी है जिसके बाद रविवार को वह पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें    -    बाल बाल बच गए UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर में भर गया धुआं...


Scan and join

darsh news whats app qr