सारण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जब से राजनीति में एंट्री ली है वह लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह कभी राजधानी पटना में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करते दिखते हैं तो कभी पार्टी कार्यालय में नेताओं के साथ बैठक करने पहुँचते हैं। इतना ही नहीं निशांत विभिन्न मंदिरों में भी जा रहे हैं। इसी कड़ी में निशांत कुमार मंगलवार को सोनपुर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जा कर पूजा अर्चना की।
निशांत के सोनपुर बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुँचते ही पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से स्वागत किया वहीँ जिंदाबाद के नारे भी लगाये। इसके बाद निशांत मंदिर में गए जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और सुख शांति के साथ ही समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से बात करते हुए निशांत ने कहा कि मैं करीब 20 वर्षों से यहां अक्सर आता हूँ। सब बाबा की कृपा है और आज मैं एक बार फिर उनसे आशीर्वाद लेने आया हूँ।
इस दौरान मीडिया ने जब निशांत से पूछा कि यहां जो भी आते हैं वह मंत्री बनते हैं, इस पर आप क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा कि जी सब ठीक है, भगवान की कृपा है। मेरे पिता जी ने बिहार के लिए 20 वर्ष तक जो किया है वह जनता कभी भूल नहीं सकती है। मैं बस यही अपील करता हूँ कि जिस तरह से पिताजी को आशीर्वाद और स्नेह दिया उसी तरह से मुझे और पार्टी पर आगे भी अपना विश्वास और स्नेह बनाये रखें।
यह भी पढ़ें - सरकारी नौकरी करते हुए प्रतियोगी परीक्षा नहीं दे सकेंगे, ऐसा करने के लिए देना होगा इस्तीफा
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद निशांत ने राजनीतिक एंट्री ली और तब से ही कयास लगाया जा रहा है कि अगले मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि चर्चा जोरों पर है कि निशांत नई सरकार में उप मुख्यमंत्री की भूमिका में होंगे जबकि पार्टी के अधिकांश नेता और कार्यकर्ता लगातार उन्हें मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि निशांत को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग को लेकर अभी हाल ही में बिहार के विभिन्न जिलों से आई महिलाओं ने गांधी मैदान में प्रदर्शन किया और मांग रखी थी कि नीतीश कुमार नहीं तो फिर निशांत ही हमारे मुख्यमंत्री बनें।
इसके साथ ही पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी लगातार मांग कर रहे हैं कि नीतीश के बाद बिहार की कमान निशांत को मिलनी चाहिए। हालांकि यह तय है कि बिहार को पहला मुख्यमंत्री भाजपा से मिलने जा रहे हैं जिसके लिए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत अन्य कई नेताओं के नाम की चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे दी जाएगी।
यह भी पढ़ें - जदयू विधायक के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बेटे की मौत पर जताया दुःख...