बिहार दौरे पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर सकते हैं राज्यसभा चुनाव पर मंथन, दरभंगा में डिप्टी सीएम ने किया स्वागत...
दरभंगा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को दरभंगा पहुंचे जहां उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत पार्टी के अन्य वरीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने नेता का स्वागत किया। दरभंगा एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री श्रेयसी कुमारी समेत अन्य नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत किया जिसके बाद वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आवास पर जाने के लिए रवाना हो गये। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां के निधन पर श्राद्धकर्म में भाग लेने दरभंगा पहुंचे हैं जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता भी पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें - “सरकार नहीं चलेगी” पर भड़के नीतीश कुमार, सदन में गरमाया माहौल
बता दें कि अपने बिहार दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राज्य कोर कमिटी के साथ भी बैठक कर सकते हैं और राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार के चयन पर मंथन कर सकते हैं। बता दें कि पहली बार पूर्वोत्तर भारत से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिहार के एक विधायक नितिन नबीन को चयनित किया गया है। नितिन नबीन अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं और वे पार्टी में अपनी संगठनात्मक क्षमता और बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें - राबड़ी आवास पर सियासी संग्राम! आदेश के बाद भी क्यों नहीं खाली होगा बंगला?