darsh news

NDA की जीत के लिए BJP अध्यक्ष ने जनता को कहा धन्यवाद, खरीद फरोख्त के आरोप पर रामनाथ ठाकुर ने...

पटना: NDA ने राज्यसभा चुनाव में बिहार की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के शिवेश कुमार ने जीत दर्ज की है। राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी विधानसभा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विधानसभा परिसर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मीडिया से भी बातचीत की और उन्होंने इस प्रचंड जीत के लिए बिहार की जनता और NDA के सभी विधायकों को धन्यवाद कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पहली बार संसदीय जीवन में जा रहा हूँ और इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद कहता हूँ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, समेत पूरा कुनबा, सभी प्रदेश अध्यक्षों ने एकजुट हो कर काम किया है और इसका नतीजा है कि NDA ने बड़ी जीत दर्ज की है और इसने साबित किया है कि बिहार की जनता पूरी तरह से आगे बढने के लिए तैयार है। इस जीत का श्रेय पूरी तरह से बिहार NDA को जाता है। अब तक मैं एक विधानसभा के प्रतिनिधि के रूप में काम किया और अब एक संसद के रूप में बिहार की जनता का प्रतिनिधित्व करूंगा और संकल्प लेता हूँ कि बिहार और पटना के लिए काम करूँगा तथा बिहार की सरकार को पूरी तरह से सहयोग करूँगा।

यह भी पढ़ें    -     राजद खुद टूट के कगार पर हैं, चिराग ने तेजस्वी को दे दी बड़ी नसीहत...

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। मैं अभी सुन रहा था, कुछ साथी कह रहे थे कि अपने ही पिताजी के राज को वह रावण राज कह रहे थे। यह लोकतंत्र है और जनता सब जानती है, जनता ने सब कुछ देखा है और जो जनादेश दिया है उसके अनुसार जनता के बीच NDA लगातार काम करता रहेगा। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि मैं NDA की इस जीत के लिए NDA के सभी साथियों और बिहार की जनता को धन्यवाद कहता हूँ। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के द्वारा विधायकों के खरीद फरोख्त के आरोप पर कहा कि विधायकों को उन्होंने होटल में बंद किया था या हमने।

यह भी पढ़ें    -     'जय श्री राम' के नारों से गूंजा विधानसभा परिसर, चुनाव जीतने के बाद नितिन नबीन...


Scan and join

darsh news whats app qr