darsh news

CM नीतीश के जन्मदिन पर 51 लाख बच्चों को मिलेगा बड़ा तोहफा, आंगनबाड़ी में तैयारी पूरी...

nitish ke janmdin par tohfa

पटना: ग्रामीण विकास विभाग की ओर से राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दो सेट ड्रेस दिए जाएंगे। इसकी शुरुआत ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार के हाथों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर रविवार को किया जाएगा। योजना के अनुसार प्रथम चरण में करीब 51 लाख बच्चों को दो-दो सेट ड्रेस देने की तैयारी है। रविवार को राज्य स्तर पर होने वाले शुभारंभ के क्रम में विभागीय मंत्री खुद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कर्मभूमि पश्चिम चंपारण और इसके बाद बगहा में ड्रेस का वितरण करेंगे। 

श्रवण कुमार करेंगे पश्चिम चंपारण और बगहा से शुभारंभ

इस संबंध में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वर्ष 2022 में मुंगेर जिले से शुरू हुआ बिहार का पहला दीदी सिलाई केंद्र आज राज्य के 15 जिलों में 25 आधुनिक सिलाई उत्पादन-सह-प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में विस्तार पा चुका है। इसके साथ ही सभी प्रखंडों में दो-दो उप-सिलाई केंद्र संचालित हो रहे हैं। इस प्रकार कुल 1050 सिलाई केंद्रों के माध्यम से लगभग एक लाख जीविका दीदियां आजीविका से जुड़ रही हैं, जो अपने पैरों पर खड़े होने की सशक्त मिसाल हैं।

यह भी पढ़ें      -    ग्रामीण सड़क निर्माण में हुई देरी तो..., सचिव ने समीक्षा के दौरान कहा 'तय होंगे डेडलाइन...'

आत्मविश्वास और सम्मान की पहल

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे बिहार की पहली पाठशाला के विद्यार्थी हैं। उनके सपने भले ही छोटे हों, लेकिन उनकी संभावनाएं असीम हैं। जीविका दीदियों के हाथों तैयार पोशाक केवल पहनावा नहीं, बल्कि बराबरी का एहसास, आत्मविश्वास और सम्मान का प्रतीक है। हर पोशाक में दीदियों की मेहनत के साथ ममत्व और संवेदना जुड़ी है।

यह भी पढ़ें      -    अगर अब तक अपने नहीं किया फार्मर रजिस्ट्रेशन तो पढ़ें ये खबर, एक क्लिक में हो जायेगा काम...


Scan and join

darsh news whats app qr