पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और शराबबंदी पर इन दिनों सियासत काफी गर्म है। इस बीच इन मामलों में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक तरफ जहां सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा कि वह तीन सदनों में सदस्य रह चुके हैं और उनकी इक्षा है कि वह राज्यसभा जायें तो जा रहे हैं। इसमें कोई दुःख की बात नहीं है बल्कि नीतीश कुमार जी की इक्षा का सवाल है। वहीं उन्होंने खुद एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर कहा कि इस मामले में कुछ भी नहीं कहूँगा क्योंकि इस मामले में NDA का शीर्ष नेतृत्व जो फैसला करेगा वही होगा।

यह भी पढ़ें   -    दिल्ली में शपथग्रहण ही नहीं मोदी-शाह से मुलाकात भी करेंगे सीएम नीतीश, शुक्रवार को भाजपा भी करेगी बिहार को लेकर बैठक

इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा शराबबंदी कानून पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि शराबबंदी बिल्कुल सही निर्णय है। नीतीश कुमार भी सही ही कहते हैं कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। हमने जब जब उनसे कहा है तो उन्होंने समीक्षा की है। शराबबंदी में कहीं कोई दिक्कत नहीं है बल्कि इसके क्रियान्वयन में कुछ दिक्कते हैं जिसे ठीक करने की जरूरत है। आज बिहार में जो पुलिसवाले हैं वह हजारों लीटर शराब के साथ खेलने वाले को कुछ नहीं कहते हैं जबकि एक दो लीटर वाले को गिरफ्तार कर लेते हैं। 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि शीर्ष नेता बैठेंगे और जो निर्णय लेंगे वह सर्वमान्य होगा। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा भाजपा को सबसे खराब पार्टी कहे जाने पर कहा कि पश्चिम बंगाल के साथ हमलोगों का बहुत अच्छा संबंध रहा है। जितनी गरीबी पश्चिम बंगाल से ज्यादा कहीं नहीं है। वह सिर्फ अपने धुन में रहती हैं और जनता के विकास को लेकर कुछ नहीं करती हैं। उनका गरीबों से कोई मतलब नहीं है बस सत्ता में बनी रहना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें   -    बिहार में टूरिज्म बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने दी एक और नई सुविधा, अब घर बैठे कर सकेंगे होटल बुक