गांधी मैदान में पहले भी 3 बार शपथ ले चुके हैं नीतीश कुमार, इस मुख्यमंत्री ने भी यहां से की थी अपने कार्यकाल की शुरुआत...
पहले भी 3 बार नीतीश कुमार गांधी मैदान में ले चुके हैं शपथ, इस मुख्यमंत्री ने भी यहां से की थी अपने कार्यकाल की शुरुआत...
पटना: बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ करीब 20 मंत्री भी शपथ लेंगे और शपथ ग्रहण गांधी मैदान में आयोजित किया जायेगा। गांधी मैदान कई मायनों में एतिहासिक मैदान है और इसने कई उतार चढ़ाव देखे हैं तो मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण भी देखे हैं। गांधी मैदान में इससे पहले 4 बार मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा चुका है जबकि गुरुवार को आयोजित होने वाला शपथ ग्रहण समारोह 5वीं बार आयोजित की जा रही है।
इससे पहले लालू यादव और नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में शपथ ग्रहण किया था। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल की शुरुआत ही गांधी मैदान से की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले 2005 में गांधी मैदान में शपथ ग्रहण कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी फिर 2010 और 2015 में भी उन्होंने गांधी मैदान में शपथ ग्रहण किया था। उससे पहले 1990 में लालू प्रसाद यादव ने भी गांधी मैदान में ही शपथ लेकर अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी।
यह भी पढ़ें - नीतीश ही होंगे CM, NDA विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता, कल लेंगे शपथ...
बता दें कि गांधी मैदान का अपना एक एतिहासिक महत्व है। स्वतंत्रता आन्दोलन के समय भी गांधी मैदान सेनानियों के लिए एकजुट होने का केंद्र था और महात्मा गांधी के अनेकों कार्यक्रम का गवाह बन चुका है। इतना ही नहीं जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आन्दोलन ने इसी मैदान में गति पकड़ा था जो बाद में राष्ट्रीय क्रांति के रूप में बदल गया। गांधी मैदान असल मायनों में सत्ता परिवर्तन, राजनीतिक संदेश और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का प्रतीक बना गया है।