darsh news

एयरपोर्ट से एक्सप्रेसवे तक… दरभंगा में सीएम नीतीश का मेगा एक्शन प्लान

nitish kumar mega action plan

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही कई बड़ी विकास परियोजनाओं का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री का यह दौरा दरभंगा और आसपास के इलाकों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने दरभंगा बस स्टैंड के आधुनिक निर्माण कार्य की समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि नए बस स्टैंड के बनने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी। मुख्यमंत्री ने काम की गुणवत्ता और समय पर पूरा करने पर खास जोर दिया।

यह भी पढ़ें: सीवान सिविल कोर्ट को मिली 12 बजे बम से उड़ाने की धमकी …..

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय दरभंगा एयरपोर्ट का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन, रनवे और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के बन जाने से मिथिला क्षेत्र को देश-विदेश से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने बिहार के पहले 189 किलोमीटर लंबे, 4-लेन आमस–दरभंगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (NH-119D) के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। यह एक्सप्रेसवे बनने के बाद दक्षिण बिहार से उत्तर बिहार की दूरी काफी कम हो जाएगी और यात्रा आसान होगी। मुख्यमंत्री ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: 60 वर्षीय तांत्रिक का काला सच: चमत्कार का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म

इसके बाद मुख्यमंत्री नागेंद्र स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दरभंगा और पूरे बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने जनता से योजनाओं का लाभ उठाने और विकास में सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री के इस दौरे से दरभंगा के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Scan and join

darsh news whats app qr