darsh news

CM की कुर्सी ही नहीं आवास भी छोड़ेंगे नीतीश कुमार, जानें कहाँ होगा नया ठिकाना...

nitish kumar new address

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का निर्णय लेते हुए चुनाव के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। 16 मार्च को मतदान और चुनाव में जीत के बाद वे बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इस्तीफा के बाद करीब दो दशक से जिस आवास में रह रहे हैं वह भी छोड़ना पड़ेगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ने के साथ ही 1 अने मार्ग आवास खाली कर देंगे और उन्हें नया बंगला आवंटित किया जायेगा। सीएम आवास छोड़ने के बाद वह जिस बंगले में जायेंगे उससे भी नीतीश कुमार भलीभांति परिचित हैं।

सीएम नीतीश 1 अने मार्ग छोड़ने के बाद 7 सर्कुलर रोड आवास में शिफ्ट होंगे। यह बंगला सुरक्षा और जगह के मामले में काफी बेहतर है और यह वीआईपी और हाई सिक्यूरिटी जोन में आता है। इस बंगले की चाहरदीवारी काफी उंची है साथ ही पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। इसके साथ ही 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहते हैं और यहां आने जाने वाले लोगों के लिए भी अलग व्यवस्था है। इस बंगले का लॉन आगे से पीछे तक फैला हुआ है जबकि बीच में एक तालाब भी बना हुआ है जहां छठ पर्व में अर्घ्य भी दिया जाता है। इसके साथ ही पूरा परिसर हरियाली से भरा हुआ है साथ ही यहां गार्डन भी है।

यह भी पढ़ें     -       निशांत कुमार ने जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक, संजय झा ने बताया 'क्या है आगे का प्लान...'

बंगले में काम करने वाले अन्य कर्मियों के लिए परिसर में ही अलग से क्वार्टर बना हुआ है जबकि यहां पर्याप्त पार्किंग के साथ बिजली बैकअप और जेनरेटर की भी सुविधा है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए नीतीश कुमार इस बंगला में रहते थे और अब एक बार फिर इसी बंगले में रह कर वह बिहार की सियासी गलियारे पर अपनी नजर रखेंगे।

यह भी पढ़ें     -       राजनीतिक हलचल के बीच सम्राट को आया शाह का बुलावा, रविवार को इस मुद्दे पर हो सकती है...

Scan and join

darsh news whats app qr