darsh news

नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM के साथ ही मौजूद रहेंगे कई दिग्गज नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री...

नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM के साथ ही मौजूद रहेंगे कई दिग्गज नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री...

Nitish Kumar will take oath as Chief Minister for the 10th t
नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM के साथ ही मौजूद रहेंगे कई दिग्गज नेता और कई रा- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, समेत NDA शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। गांधी मैदान में करीब 2 लाख लोगों के सामने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान नीतीश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

BJP नए चेहरों को दे सकती है मौका

नीतीश कुमार के साथ ही दो उप मुख्यमंत्री और 20 मंत्री भी पद की शपथ लेंगे। हालांकि अभी तक उप मुख्यमंत्री पद पर नाम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि भाजपा कोटे से मंत्रिमंडल में कई नई चेहरों को शामिल किया जायेगा। एक जानकारी के अनुसार श्रेयसी सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जायेगा। एक जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार, रामकृपाल यादव, कृष्ण कुमार ऋषि, संगीता कुमारी, अरुण शंकर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, नितिन नबीन, वीरेंद्र कुमार, रमा निषाद, मनोज शर्मा, कृष्ण कुमार मंटू को मंत्री बनाया जायेगा। 

यह भी पढ़ें     -     गांधी मैदान में पहले भी 3 बार शपथ ले चुके हैं नीतीश कुमार, इस मुख्यमंत्री ने भी यहां से की थी अपने कार्यकाल की शुरुआत...

JDU की तरफ से ये बनाये जा सकते हैं मंत्री

वहीं दूसरी तरफ जदयू अपने अधिकतर चेहरे को ही रिपीट करेगी। जदयू से विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, लेसी सिंह, अशोक चौधरी, जमा खान और श्रवण कुमार जैसे नाम शामिल हैं। इसके साथ ही लोजपा(र) की तरफ से तीन विधायक, जीतन राम मांझी की पार्टी हम से एक और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो से एक विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

शपथग्रहण में शामिल होने पहुंचे दिग्गज नेता

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार देर रात ही पटना पहुंच चुके हैं जबकि गुरुवार की अहले सुबह से मुख्यमंत्रियों का पटना आना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें     -     शपथ ग्रहण को लेकर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, निकलना है पटना में तो अवश्य जान लें रूट प्लान...


Scan and join

darsh news whats app qr