darsh news

बेटे के राजनीति में एंट्री के लिए सीएम नीतीश ने दे दी हरी झंडी..., जल्द ही छोड़ेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद और...

nitish maan gaye

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को अब सीएम ने भी हरी झंडी दे दी है। बड़ी खबर मिल रही है जदयू सूत्रों के हवाले से, जिसके अनुसार होली बाद पार्टी में बड़े बदलाव किये जा सकते हैं। सूत्रों ने बताया है कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार होली बाद राजनीति में एंट्री कर सकते हैं और उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेवारी दी जा सकती है। इसके साथ ही सीएम नीतीश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भी छोड़ सकते हैं। इसे लेकर अब तैयारी शुरू कर दी गई है जो जोरशोर से की जा रही है।

जोरशोर से चल रहा सदस्यता अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की बंपर जीत के बाद माना जा रहा है कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी को पहले से भी अधिक मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी में सदस्यता अभियान चलाई जा रही है जो कि 31 जनवरी तक चलाई जाएगी। पार्टी ने लक्ष्य रखा है कि बिहार में कम से कम एक करोड़ लोगों को जोड़ा जाये और  फिर पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसी दौरान निशांत कुमार को भी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिसकी तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें       -        NEET छात्रा के परिजन की हत्या के लिए 7 करोड़ में दी गई है सुपारी, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए नीतीश-विजय सिन्हा से...

होगा पार्टी में संगठनात्मक चुनाव

पार्टी में संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता जोरशोर से सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इसके बाद पार्टी में पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन का चुनाव कराया जायेगा जिसके लिए तैयारी अभी से तेज कर दी गई है। माना जा रहा है कि निशांत कुमार को सीधे सत्ता में एंट्री नहीं दी जाएगी, उन्हें पहले पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी और फिर वे बाद में सत्ता में भी आयेंगे।

नीतीश के बाद नहीं कोई दूसरा चेहरा

पार्टी सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में उनके बाद कई बड़े चेहरे हैं लेकिन राज्यस्तरीय स्वीकार्यता के मामले में कोई भी नीतीश के बराबर नहीं हैं। नीतीश कुमार के बाद पार्टी में भूमिहार समाज से ललन सिंह, और विजय चौधरी तो ब्राह्मण समाज से संजय झा और दलित चेहरा अशोक चौधरी बड़े चेहरे में गिने जरुर जाते हैं लेकिन पार्टी का वोट बैंक माना जाना वाला कुर्मी समाज से कोई बड़ा चेहरा पार्टी में नहीं है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने एक बार जीतन राम मांझी को मौका दे कर जो चोट खाई है वह दुबारा कतई नहीं चाहेंगे ऐसे में यह माना जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही अपने बेटे निशांत को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी देंगे जिसकी स्वीकार्यता पार्टी और बिहार में भी सर्वाधिक है।

यह भी पढ़ें       -        NEET छात्रा मौत का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, आज सुबह ही CM ने की है CBI जांच की सिफारिश...

पंचायत चुनाव लड़ेगी जदयू

बता दें कि निशांत कुमार के पार्टी में आने को लेकर पार्टी स्तर पर कई बार मांग उठ चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी खुलेआम मीडिया के सामने स्वीकार किया है कि सभी चाहते हैं कि वे पार्टी में आयें और नीतीश कुमार के बागडोर को संभालें। उन्होंने मीडिया के सामने निशांत कुमार को भी कहा कि जल्दी से अपना निर्णय लें और पार्टी की जिम्मेदारी संभालें। इसके साथ अभी हाल ही में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सीएम नीतीश के सामने ही निशांत को कहा था कि अब तो कह दीजिये कि मान जाइये और पार्टी की जिम्मेदारी संभालिये। इस दौरान पिता पुत्र दोनों हसंते रहे लेकिन कुछ बोले नहीं। कहा जा रहा है कि जदयू इस बार पंचायत चुनाव में भी भाग्य आजमाएगी

यह भी पढ़ें       -        पहले भूख हड़ताल और अब पटना की सड़कों पर पोस्टरबाजी, निशांत कुमार के राजनीति में...


Scan and join

darsh news whats app qr