darsh news

अब रांची के रिम्स में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी...

Now a woman doctor was molested in Ranchi's RIMS

Desk- कोलकाता की महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप पर हत्या का मामला अभी ठंढ़ा भी नहीं पड़ा है कि झारखंड की राजधानी रांची से महिला डॉक्टर के साथ सरेआम छेड़खानी का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (RIMS)  की लिफ्ट में एक युवक ने एक महिला डॉक्टर से छेड़खानी की। जब डॉक्टर ने शोर मचाया तब वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया गया। इस मामले की सूचना तुरंत ही बरियातू पुलिस को दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
महिला डॉक्टर द्वारा की गई शिकायत के अनुसार

वह आंकोलॉजी विभाग में ड्यूटी पर जा रही थी। जब वह बिल्डिंग की लिफ्ट में चढ़ी, उसी समय आरोपी भी लिफ्ट में चढ़ गया। लिफ्ट बंद होने के बाद वह छेड़खानी करने लगा। लिफ्ट रुकते ही वह शोर मचाने लगी। तब वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे रिम्स के कंट्रोल रूम ले जाकर पूछताछ के बाद बरियातू पुलिस के हवाले कर दिया गया.


Scan and join

darsh news whats app qr