darsh news

कभी करीबी, अब सबसे बड़े आलोचक! RJD पर राम कृपाल यादव का विस्फोटक बयान

Once a close associate, now a fierce critic! Ram Kripal Yada

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा लगाए गए तस्करी के आरोपों को लेकर भाजपा नेता और बिहार कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने RJD पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार का गढ़ रही है और RJD को हमसे ज्यादा अच्छे से कौन जानेगा। राम कृपाल यादव ने कहा, “RJD खुद चोरी और भ्रष्टाचार के कोंख से निकली पार्टी है। मैं खुली चुनौती देता हूं कि अगर RJD अपने आरोपों को साबित कर दे तो मैं राजनीति और सत्ता दोनों छोड़ दूंगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हमेशा राज्य और जनता के हित में काम करते आए हैं और बेबुनियाद आरोपों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने RJD के राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 2025 के चुनाव में जनता ने पार्टी को नकार दिया है। “RJD कभी 78 सीटों पर थी, आज 25 पर सिमट गई है। जो 25 सीटें बची हैं, वे भी हमारे संपर्क में हैं और आने वाले समय में शून्य हो जाएंगी,” ऐसा दावा उन्होंने किया।

यह भी पढ़ें: मोबाइल बना मौत की वजह! चैनपुर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा

इसके अलावा राम कृपाल यादव ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ जो कुछ हो रहा है, वह बेहद दुखद और चिंताजनक है। “भारत सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है।” बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा से जीतकर मंत्री बने राम कृपाल यादव का RJD के खिलाफ बयान राजनीतिक रूप से देखा जाये तो काफी दिलचस्प है।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में बच्चे की अदला-बदली का आरोप, पुलिस जांच से खुला राज

Scan and join

darsh news whats app qr