पंचायत सचिव और RJD विधायक भाई वीरेंद्र विवाद मामले में आया नया मोड़, पीड़िता पहुंची दानापुर न्यायालय...
पंचायत सचिव की मुश्किलें बढती नजर आ रहीं है। पंचायत सचिव पर घूस का आरोप लगाने वाली महिला पिंकी देवी कोर्ट पहुंच चुकी हैं। पिंकी देवी ने कहा है कि, उन्हें इंसाफ चाहिए। उन्हें अपने पति का डेथ सर्टिफिकेट चाहिए।

Patna : पंचायत सचिव की मुश्किलें बढती नजर आ रहीं है। पंचायत सचिव पर घूस का आरोप लगाने वाली महिला पिंकी देवी कोर्ट पहुंच चुकी हैं। पिंकी देवी ने कहा है कि, उन्हें इंसाफ चाहिए। उन्हें अपने पति का डेथ सर्टिफिकेट चाहिए। इसके लिए वो जज साहब से गुहार लगाने पहुंची हैं। वहीं, पंचायत सचिव पर घूस का आरोप लगाने वाली महिला पिंकी देवी कोर्ट पहुंच चुकी हैं। पिंकी देवी दानापुर कोर्ट न्याय के लिए पहुंची हैं। पिंकी देवी ने कहा कि, उन्हें अपने बच्चे के एडमिशन के लिए मृत्यु प्रमाण की जरुरत है। पंचायत सचिव ने उनसे पैसे मांगे, उनके पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में उन्हें अब कोर्ट से उम्मीदव है कि उन्हें जज साहब मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाएंगे। पिंकी देवी का आरोप है कि, पचंयात सचिव ने डेथ सर्टिफिकेट के लिए 1500 रुपए मांगे। पिंकी देवी को ये बताया गया कि, डेथ सर्टिफिकेट के आवेदन के लिए उनकी वैध समय सीमा खत्म हो चुकी है। उन्हें ज्यादा रुपए खर्च करने होंगे। ये रुपए उपर तक देने होते हैं इसलिए पैसे में कोई कमी नहीं होगी।
पिंकी देवी का आरोप है कि, उनके पास पैसे कम थे। पहली मुलाकात में उन्होंने पंचायत सचिव को 1500 रुपए दिए। जब वो दूसरी बार सर्टिफिकेट के लिए गईं तो उनसे और पैसों की डिमांड की गई। जब उन्होंने अपनी लाचारी बताई तो उन्हें धक्का दिया गया और ये कहा गया कि, जहां जाना है जाओ। पिंकी देवी ने कहा कि, अब उन्हें हर काम के लिए डेथ सर्टिफिकेट की जरुरत होगी। अभी बच्चे का एडमिशन करवाना है। स्कूल वाले पिता का डेथ सर्टिफिकेट मांग रहे। जब उन्हें पंचायत सचिव से डेथ सर्टिफिकेट नहीं मिला तो अब कोर्ट पहुंची है।
दानापुर से पशुपति नाथ शर्मा की रिपोर्ट