darsh news

पप्पू को मिलेगी बेल जाना पड़ेगा जेल? कोर्ट में पेश हुए सांसद तो आया ये फैसला...

pappu ko milegi bail ya jail

पटना: शुक्रवार की देर रात घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलसी ने आखिरकार पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पप्पू यादव ने अपनी खराब तबियत का हवाला दे कर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और गिरफ्तार कर IGIMS में भर्ती करा दिया। इसके बाद शनिवार की सुबह उन्हें IGIMS से PMCH में शिफ्ट कर दिया गया और अब दोपहर बाद उन्हें पेशी के लिए कोर्ट लाया गया है।

यह भी पढ़ें         -      आखिरकार पुलिस ने पप्पू यादव को कर ही लिया गिरफ्तार, समर्थकों ने जम कर किया हंगामा और धक्का मुक्की भी...

कोर्ट में पेशी के दौरान पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई नहीं हुई जबकि कोर्ट ने अभी पप्पू यादव को न्यायिक हिरासत में रखा है और अब इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी। फ़िलहाल पप्पू यादव को न्यायिक हिरासत में जेल नहीं भेजा जायेगा बल्कि उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में PMCH में भर्ती कराया जायेगा जहां वे इलाजरत रहेंगे और सोमवार को दुबारा सुनवाई होगी। इस मामले में पप्पू यादव के वकील ने बताया कि कोर्ट में मामले की फाइल्स उपलब्ध नहीं होने की वजह से हमलोगों ने पहले भी कोशिश की थी लेकिन कुछ कर नहीं सके थे। हमने कोर्ट में जज के सामने अपनी बातें रखी है। इस मामले में जज ने भी हमारी बातों को सुनने के बाद अभी कस्टडी में रखने की बात कही और पप्पू यादव की तबियत को देखते हुए फ़िलहाल पुलिस अभिरक्षा में PMCH में भर्ती करवाने का निर्देश दिया है।

 बता दें कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को वर्ष 1995 में धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट से वारंट और कुर्की जब्ती का आदेश जारी होने के बाद पटना के मंदिरी में स्थित आवास से शुक्रवार की देर पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थक और पुलिस के बीच झड़प भी हुई लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें         -      BJP-NDA का पुराना मॉडल आया सामने, पप्पू यादव की गिरफ्तारी भड़के राहुल-प्रियंका ने सोशल मीडिया पर...


Scan and join

darsh news whats app qr