darsh news

पटना में हाईवोल्टेज ड्रामा: सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, सिर में चोट के बाद PMCH में भर्ती

pappu yadav admitted in pmch

पटना में शुक्रवार रात से  सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी का मामला चर्चा में है। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे पटना पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए मंदिरी स्थित आवास पर पहुंची। गिरफ्तारी के दौरान तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पप्पू यादव अचानक बेहोश हो गए। इस घटना के बाद उनके समर्थक भड़क गए और पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई। कुछ समर्थक पुलिस वाहन पर चढ़ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बेहोश होने के कारण उन्हें पहले IGIMS में ले जाकर हेल्थ चेकअप कराया गया। बाद में पुलिस कस्टडी में रहते हुए शनिवार सुबह उन्हें स्ट्रेचर पर PMCH ले जाया गया। बताया जा रहा है कि आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

 आपको बता दें कि, शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे पटना पुलिस पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं होने के कारण गिरफ़्तारी के लिए उनके घर पहुंची । पुलिस के मुताबिक, उनकी गिरफ्तारी का आदेश पटना की विशेष अदालत ने दिया था। पुलिस की टीम में सिटी एसपी, पांच डीएसपी और छह थानेदार समेत लगभग 100 अधिकारी शामिल थे। जैसे ही पुलिस पप्पू यादव के घर पहुंची, उन्होंने सबसे ऊपरी मंजिल पर रहकर पुलिस से पूछताछ शुरू कर दी। उनके करीबी प्रेमचंद और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई।

यह भी पढ़ें: दैनिक राशिफल : किस राशि का का भाग्य देगा साथ और किस राशि को बरतनी होगी सावधानी जरूर पढ़ें

पटना सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला 1995 का है और इसमें ट्रायल चल रहा था। कोर्ट में उपस्थित न होने की वजह से गिरफ्तार किया गया। पप्पू यादव ने गिरफ्तारी के समय कहा कि उन्हें नहीं पता कि आगे क्या होगा, और उन्होंने यह भी जताया कि इस तरह की कार्रवाई पहले से अनुमानित थी। इस मामले ने शहर में पुलिस और समर्थकों के बीच तनाव पैदा कर दिया। गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया और स्वास्थ्य जांच के बीच स्थिति नियंत्रित करने की कोशिशें जारी हैं।



Scan and join

darsh news whats app qr