darsh news

अपराधियों को सरकार दे रही खुली किताब, पप्पू यादव ने कहा 'क्यों बार बार...'

pappu yadav barse

पटना: बिहार में नीट छात्रा की मौत और अपनी गिरफ्तारी के बाद से पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव लगातार बिहार की NDA सरकार पर हमलावर हैं। वे लगातार बिहार में घट रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार और पुलिस पर हमला कर रहे हैं। एक बार फिर पप्पू यादव ने बिहार की सरकार पर हमला करते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरी सुरक्षा हटा कर हमला करने की मंशा रखने वाले लोगों को खुला निमंत्रण दिया है। 

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि आखिर मेरी सुरक्षा बार बार क्यों हटाई जा रही है। सरकार ने मेरी सुरक्षा हटा कर अपराधियों को खुली किताब दे दी है। जब मुझे Y सिक्यूरिटी थी तो इसमें इनका क्या जा रहा था। पहले इन लोगों ने मधेपुरा से सुरक्षा हटाया, फिर अब पूर्णिया में तीन जवान को हटाया और अब आनन फानन में BMP की सुरक्षा भी हटा ली। पप्पू यादव ने कहा कि हम इस मामले में हाई कोर्ट गए हैं वहां बहस भी हुई। अब हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं, स्पीकर से मिले और अब सदन में गृह मंत्री से मिलेंगे।

यह भी पढ़ें   -    सावधान! पटना की सड़क पर जेवर पहन कर निकले आप तो फिर जिम्मेवारी आपकी अपनी..., लोगों ने किया...

बता दें कि बीते 6 फरवरी को करीब 31 वर्ष पुराने एक मामले में उनके पटना स्थित आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उन्हें करीब एक सप्ताह तक जेल में रहना पड़ा। जेल से बाहर निकलने के बाद पप्पू यादव लगातार सरकार पर हमलावर हैं और वे बिहार की पुलिस पर भी कई आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें   -    इन दो जिलों में चीनी मिल शुरू करने की कवायद तेज, विभाग ने कर लिया MOU


Scan and join

darsh news whats app qr