पटना में NEET छात्रा रेप और मौत मामले को लेकर शुक्रवार को पटना की सडकों पर आक्रोश खुलकर सामने आ गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग इनकम टैक्स चौराहे पर जुटने लगे और देखते ही देखते प्रदर्शन ने बड़ा रूप ले लिया। हाथों में पोस्टर और न्य्याय की मांग वाले पोस्टर लिए प्रदर्शनकारी सीबीआई कार्यालय की ओर मार्च करने लगे।
प्रदर्शन में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, वहीं अलग-अलग जिलों से भी लोग पटना पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, जहानाबाद समेत कई इलाकों से बसों के जरिए सैकड़ों लोग इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामले की सीबीआई जांच में अब तक अपेक्षित तेजी और पारदर्शिता नहीं दिखी है।
यह भी पढ़ें : बिहार में कुर्सी का काउंटडाउन शुरू, राज्यसभा शपथ के बाद बीजेपी की बैठक, तय होगा बिहार का अगला CM
इस दौरान मृतका की मां का बयान बेहद भावुक और आक्रोश से भरा रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मामले में देरी न हो और न्याय जल्द मिले। प्रदर्शनकारियों ने इनकम टैक्स चौराहे से आगे बढ़ते हुए बीजेपी कार्यालय की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क था। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए चौराहे पर ही बैरिकेडिंग कर दी गई और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
यह भी पढ़ें : हरिवंश की राज्यसभा में धमाकेदार वापसी! राष्ट्रपति ने किया मनोनीत
कोतवाली थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में माहौल बना हुआ है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।