darsh news

सिवान, दरभंगा सिविल कोर्ट पर बम की धमकी के बाद, अब पटना सिविल कोर्ट में घूसे पिस्टल लिए बदमाश !

patna civil court

पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर बुधवार को गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब हथियार के साथ दो बदमाश कोर्ट परिसर में घुसने की कोशिश करते पकड़े गए। घटना बुधवार सुबह की है, जब सिविल कोर्ट के मुख्य गेट पर नियमित चेकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक बदमाश को पिस्टल के साथ दबोच लिया। हालांकि, उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट से एक्सप्रेसवे तक… दरभंगा में सीएम नीतीश का मेगा एक्शन प्लान

घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अधिवक्ताओं और कोर्ट में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कई वकीलों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की और कोर्ट प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए टाउन डीएसपी-1 मौके पर पहुंचे और पकड़े गए बदमाश से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बदमाश कोर्ट परिसर में किस उद्देश्य से घुसा था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।

यह भी पढ़ें: सीवान सिविल कोर्ट को मिली 12 बजे बम से उड़ाने की धमकी …..

वहीं, पुलिस की एक विशेष टीम फरार दूसरे बदमाश की तलाश में जुट गई है। आपको बता दे की, सिवान, मुजफ्फरपुर और दरभंगा सिविल कोर्ट को 12 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस खबर से जुड़ी हर नई जानकारी के साथ लगातार अपडेट किया जा रहा है।


Scan and join

darsh news whats app qr