पटना में महिला की हत्या से हड़कंप, सोते हुए अपराधियों ने घर में घुसकर...
घर में सो रही एक महिला को गोली मार दी गई। जिसके बाद मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं मंगलवार की सुबह परिवार के उनकी बेटी और दामाद ने खून से लथपथ महिला का शव उनके कमरे में देखा गया। मां की हत्या से परेशान बेटी ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी।

Patna : पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में घर में सो रही एक महिला को गोली मार दी गई। जिसके बाद मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं मंगलवार की सुबह परिवार के उनकी बेटी और दामाद ने खून से लथपथ महिला का शव उनके कमरे में देखा गया। मां की हत्या से परेशान बेटी ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद लोगों ने इसकी सूचना जानीपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही, फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि, मामला आपसी पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। मृतक महिला की पहचान शोभा देवी के रूप में हुई है।
इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, शोभा देवी के पति शंभू पासवान की मौत पूर्व में हो चुकी है। उनके पति झारखंड में किसी सरकारी कार्यालय में पदस्थापित थे। उनके पति के मौत के बाद पेंशन का पैसा शोभा देवी को मिलता रहा है। शोभा देवी की एक बेटी नेहा कुमारी जिनकी शादी राजेंद्र नगर मोहल्ले में राजू पासवान से हुई है। शोभा देवी की बेटी नेहा कुमारी और उनके दामाद राजू पासवान सोमवार को फुलवारी शरीफ मुरादपुर गांव पहुंचे थे। रात में शोभा देवी के कमरे से गोली की आवाज उनकी बेटी नेहा कुमारी ने सुनी थी, लेकिन नेहा कुमारी को ऐसा महसूस हुआ कि, ताड़ के पेड़ से फेदा गिरने की आवाज आई है। सुबह जब उन्होंने अपना कमरा खोलना चाहा तो बाहर से कैमरा बंद था। आवाज लगाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने नेहा कुमारी के कमरे को खोला। इसी बीच दूसरे कमरे में शोभा देवी का शव नीचे फर्श पर खून से लतपत पड़ा था। शोभा देवी के परिजनों का यह मानना है कि घर के आपसी विवाद में किसी नजदीकी व्यक्ति के द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर FSL टीम और डॉग स्क्वाड्रन के माध्यम से भी अपराधी की तलाश करने में जुट गई है।
दानापुर से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट